बारात में डिस्को करते वक्त चले तमंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में डीजे पर ‘तमंचे पर डिस्को’ गाना बज रहा था। कुछ बाराती हाथ में तमंचा लिए गाने पर थिरक रहे थे। यह दृश्य वहां मौजूद एक शिक्षक को ठीक नहीं लगी।
उन्होंने उन लोगों को ऐसा करने से मना किया तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। बात बढ़ने लगी, इसी बीच गोलियों की आवाज से मैरिज होम में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ शिक्षक जमीन पर पडे़ थे। लोगों ने तत्काल उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
यह घटना उत्तर प्रदेश के एटा की है।
‘तमंचे पर डिस्को’ पड़ गया भारी
देवेंद्र गोस्वामी उर्फ बंटी (42) प्राथमिक विद्यालय सैदपुर सकीट में सहायक अध्यापक थे। वह मूलरूप से गांव निगोह हसनपुर के रहने वाले थे। फिलहाल वह एटा के सुनहरी नगर में रह रहे थे। मंगलवार की देर शाम वह जीटी रोड निवासी अशोक के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ठंडी सड़क स्थित एक मैरिज होम पर पहुंचे थे।
बताया जाता है कि मैरिज होम में कुछ बाराती ‘तमंचे पर डिस्को’ गीत पर तमंचे हाथों में लहराते हुए डांस कर रहे थे। शिक्षक देवेंद्र ने इन्हें रोका था। इसी को लेकर देवेंद्र और उनमें कहासुनी हो गई। इसी बीच उन्होंने देवेंद्र को गोली मार दी।
अस्पताल में मौत, मामला दर्ज
लोग घायल देवेंद्र को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अंबेशचंद्र त्यागी, कोतवाली नगर प्रभारी मौके पर पहुंच गए और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की।
दूल्हे के पिता अशोक कुमार की दुकान पर काम करने वाले नरेंद्र उपाध्याय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।