फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a man raped his cousin with friends in hariyana

दोस्तों के साथ मिलकर बहन से गैंगरेप

Wed, 20 Aug 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/गंगोह(सहारनपुर)
ब्यूरो/गंगोह(सहारनपुर) Updated Wed, 20 Aug 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
a man raped his cousin with friends in hariyana

सहारनपुर के गंगोह में मामा के घर आए भांजे द्वारा साथियों के साथ नाबालिग ममेरी बहन का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


एक सप्ताह बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। नौ अगस्त की रात पानीपत निवासी एक युवक अपने तीन साथियों सहित क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आया हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि रात में साथ लाई गई नशीली मिठाई उसने मामा और अन्य परिजनों को खिला दी। उनके बेहोश हो जाने के बाद आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग ममेरी बहन को उठाकर अपने साथ हरियाणा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में आठ दिन तक किया रेप

a man raped his cousin with friends in hariyana

वहां आठ दिन तक जान से मारने की धमकी देकर आरोपी और उसके पांच अन्य साथियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। परिजन लड़की तलाश में लगे रहे।

सोमवार की रात करीब नौ बजे आरोपियों के चंगुल से किसी तरह बंधनमुक्त होकर बदहवास हालत में पीड़िता घर पहुंची। उसने अपने साथ हुए अत्याचार की बात परिजनों को बताई।

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। उधर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार रात घटना से संबंधित फोन उनके पास आया था। उन्होंने हरियाणा का मामला होने पर पीड़िता के परिजनों को हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज कराने सलाह दी थी।

यदि उनके पास कोई तहरीर आई तो मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed