फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a father killed his daughter with her lover in shahjahanpur.

बेटी हुई प्रेग्नेंट तो प्रेमी समेत कर दी उसकी हत्या

Thu, 21 Aug 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Aug 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
a father killed his daughter with her lover in shahjahanpur.

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता और मां ने पहले 15 वर्ष की बेटी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की हत्या कर दी और बाद में माता-पिता ने बेटी को भी मार डाला।

विज्ञापन


दो हत्या करने के बाद किशोरी का पिता फरार हो गया, जबकि मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ग्रामीण आशाराम गुप्ता के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने पति के साथ मिलकर दोनों हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उधर, प्रेमी के बड़े भाई ने किशोरी के घर वालों पर एक लाख रुपये हड़पने के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह बाद चला प्रेग्नेंसी का पता

a father killed his daughter with her lover in shahjahanpur.

कानपुर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र का निवासी युवक गांव के पास के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में टीचर था और दो साल से मैजिक गाड़ी चालक के मकान में किराए पर रहता था।

इसी दौरान मकान मालिक की सबसे बड़ी बेटी से टीचर के प्रेम संबंध हो गए। किशोरी के परिवारवालों को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ दिन से किशोरी के शरीर में आ रहे बदलाव देखकर माता-पिता को कुछ शक हुआ।

मंगलवार को उन्होंने किशोरी को बदायूं में एक प्राइवेट महिला डॉक्टर को दिखाया। महिला डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि किशोरी के पेट में पांच माह का गर्भ है।

बेटी और प्रेमी दोनों का घोंटा गला

a father killed his daughter with her lover in shahjahanpur.

महिला डॉक्टर के यहां से घर पहुंच कर माता-पिता ने बेटी के साथ सख्ती से पूछताछ की। इस पर किशोरी ने किराएदार टीचर का नाम बता दिया।

इसके बाद माता-पिता ने बेटी को बदनामी की बात समझाई और किशोरी को अपनेसंग मिलाकर प्रेमी टीचर की हत्या करने की योजना बना डाली।

मंगलवार देर रात माता-पिता ने बेटी के जरिए उसके प्रेमी को मकान के दूसरे कमरे में बुलाया और तीनों ने मिलकर दुपट्टे से प्रेमी की गला घोट कर हत्या कर दी। प्रेमी की हत्या करने के बाद माता-पिता ने गमछे से बेटी का भी गला घोट दिया। दोनों की हत्या के बाद पिता फरार हो गया।

मां से पूछताछ, पिता फरार

a father killed his daughter with her lover in shahjahanpur.

बुधवार सुबह बड़ी बहन और किराएदार टीचर का शव कमरे में पड़ा देखकर चार छोटे भाई-बहन रोने-चिल्लाने लगे। आवाजें सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए और उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरी की मां से पूछताछ की।

थोड़ी ही देर में उसने पति के साथ मिलकर दोनों की हत्या करने की बात मान ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होने की संभावना है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। उधर, मृतक शिक्षक के परिवार वाले सूचना मिलने पर यहां पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी दंपति के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed