फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a father killed his daughter, wife and sister and explained on Facebook

परिवार की हत्या कर FB पर लिखा- 'सब स्वर्ग में हैं'

Tue, 12 May 2015 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 May 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
a father killed his daughter, wife and sister and explained on Facebook

एक शख्स ने अपने परिवार के सभी सदस्यों की हत्या एक एक करके हत्या कर दी है। सदस्यों की हत्या के बाद उसने अपने इस अपराध के लिए फेसबुक में जो तर्क दिए हैं वो बहुत ही हैरान करने वाले हैं।

विज्ञापन


ब्रिटेन के रेंडी जैंजेन नाम के शख्स ने सबसे पहले अपनी बेटी की हत्या की जिसका कारण देते हुए उसने कहा है कि वह भयानक माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित थी जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई और उसे डिप्रेशन में डाल दिया।
विज्ञापन


जैंजेन नामके इस शख्स ने सिर्फ अपनी बेटी की हत्या नहीं की बल्कि परिवार में मौजूद अपनी पत्नी और छोटी बहन की भी हत्या कर दी है। इस शख्स को अपने इस अपराध के लिए किसी प्रकार का भय नहीं है बल्कि उसने अपने इस क्रूरतम काम के बारे में फेसबुक में एक बड़ी पोस्ट लिखी है। जिसमें वह सबकी हत्या करने के लिए कई अजीब कारण बताएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक में लिखा अब सब स्वर्ग पहुंच गए हैं

a father killed his daughter, wife and sister and explained on Facebook

रेंडी जैंजेन ने फेसबुक में लिखा है कि उसने पिछले 10 दिनों में ऐसा काम किया है जिसके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की थी। फेसबुक में लिखा है कि हर बाप की ख्वाहिश होती है कि उसकी औलाद उसे खुशी दे, जब अपने बच्चे को देखे तो उसे एक मुस्कुराता-चहकता चेहरा नजर आए लेकिन उसकी बेटी की बीमारी ने उसका जीना हराम कर दिया था। बेटी के साथ के बच्चे 10वीं पास कर चुके थे जबकि इमाइली इमरजेंसी रूम में अपना समय गुजार रही थी और मैं अपनी बेटी का दर्द नहीं देख सकता था इसलिए उसे मौत के घाट उतारना पड़ा।

जैंजेन अपनी पत्‍नी की हत्या के बारे में तर्क दिया कि बेटी की मौत से उसकी पत्नी दुखी होती क्योंकि कोई भी मां अपने बच्चे की मौत की खबर नहीं सुनना चाहेगी। इसलिए अपनी पत्नी लौरेल की भी हत्या करनी पड़ी।

इसके एक दो दिन बाद अपनी बहन की भी हत्या कर दी क्योंकि अपनी बेटी और अपनी पत्नी की हत्या करने के शर्म के सा‌थ मैं अपनी बहन के साथ नहीं रह सकता था। उसने यह भी लिखा कि यह सारा काम उसने अकेले किया। उसने लिखा है कि उसके परिवार को अब कोई दुख नहीं होगा क्योंकि अब वे सब स्वर्ग में पहुंच गए हैं।

बाद में उसने अपने इस कुकृत्य के लिए खुद को दोषी भी ठहराया हे और सबसे माफी मांगी है। जैंजेन की पूरी फेसबुक पोस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें-- फेसबुक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed