फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a father hoping for justice for his 19 months kids

कौन है मासूम का कातिल, जांच के लिए आंखें और दिमाग निकालकर रखा

Sun, 28 Jun 2015 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Jun 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
a father hoping for justice for his 19 months kids

एक पिता अपने 19 महीने के बच्चे के दोषियों को सजा दिलाने के लिए इंसाफ की आस में बैठा है। पुलिस ने 19 महीने के सैम हैरी की आंखें और उसके दिमाग का कुछ हिस्सा सहेज कर रख लिया है।

विज्ञापन


इसके पीछे का कारण जानकर आप भावुक हो जाएंगे। हैरी अपनी मां डियाना बफहैम और उसके प्रेमी रियान बैट की देखरेख में था तभी जमीन पर गिर पड़ा। गिरने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके चार दिन बाद ब्रेन हेमरेज की वजह से उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता निक ब्राडेंड ने बच्चे की मां और उसके प्रेमी पर सैम को मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों को सजा नहीं दी जा सकती क्योंकि कोर्ट का कहना है दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं पर दोषी कोई एक ही है और पुलिस उनके खिलाफ जरुरी सबूत नहीं जुटा सकी।


बच्चे के पिता ने सोशल मीडिया पर इंसाफ की उम्मींद में कैंपेन चलाया

a father hoping for justice for his 19 months kids

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बच्चे की दोनों आंखें और उसके दिमाग का कुछ हिस्सा आगे की तफ्तीश के लिए रख लिया है। सैम के पिता का कहना है कि पुलिस अपनी तरफ से सारे प्रयास कर रही है पर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने जो सबूत जुटाए हैं उनके आधार पर बच्चे के ऊपर हुए हमले का सही समय पता करना मुश्किल है जिसकी वजह से केस फंसा हुआ है। सही जानकारी के लिए सभी साक्ष्यों को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका भेजा गया है।

बच्चे के पिता भावुक होकर कहते है कि सभी प्रयास करने के बाद भी उनके बच्चे को इंसाफ नहीं मिला है। पर उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और सारी कोशिशे जारी रखेंगेस सैम को इंसाफ दिलाने के लिए।

निक ब्राडेंड ने इस कोशिश के तहत सैम को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया है जिसको लाखों लोग खुलकर समर्थन दे रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed