पत्नी को मारकर खौलते पानी में पकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसे खौलते पानी में पका दिया।
इतना ही नहीं किसी को पत्नी की हत्या के बारे में पता चले इससे पहले शख्स ने लाश के टुकड़े-टुकड़े शहर के बाहर फेंक दिए। वह शव का कुछ हिस्सा घर में ही रखे रहा जिससे कुछ दिन बाद पड़ोस में बदबू फैलने से लोगों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस जब शख्स के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो उसने अपना भी गला रेत लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नि हाल ही में शहर के नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे।
ट्रांससेक्सुअल थी पत्नी
रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्यारे शख्स पीटर वॉल्की की पत्नी एक इंडोनेशियन महिला थी जिसका नाम मयांग प्रसेत्यो था। प्रसेत्यो कुछ दिन पूर्व ही एक विज्ञापन के जरिए खुद को हाई क्लास ट्रांससेक्सुअल के रूप में दिखाया था।
प्रत्येसो का परिवार इंडोनेशिया में था जहां उसकी मां और दो छोटे भाई-बहन थे। प्रत्येसो अपने भाई और बहन की पढ़ाई के लिए खर्च भी भेजा करती थी।
रिपोर्ट के अनुसार प्रसेत्यो शराब पीने की आदी थी जिससे पीटर परेशान हो चुका था। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच में पाया है कि पीटर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और उसे न ही कोई मानसिक बीमारी थी।
इतना ही नहीं वह महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा का विरोध करता था। महिला अधिकारों के लिए वह फेसबुक में एक कैंपेन भी चला रखा था।