फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   a chef murdered his wife and cooked her

पत्नी को मारकर खौलते पानी में पकाया

Tue, 07 Oct 2014 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Oct 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
a chef murdered his wife and cooked her

ऑस्ट्रेलिया में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की राजधानी मेलबर्न में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसे खौलते पानी में पका दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं किसी को पत्नी की हत्या के बारे में पता चले इससे पहले शख्स ने लाश के टुकड़े-टुकड़े शहर के बाहर फेंक दिए। वह शव का कुछ हिस्सा घर में ही रखे रहा जिससे कुछ दिन बाद पड़ोस में बदबू फैलने से लोगों को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस जब शख्स के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो उसने अपना भी गला रेत लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नि हाल ही में शहर के नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांससेक्सुअल थी पत्नी

a chef murdered his wife and cooked her

रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्यारे शख्स पीटर वॉल्की की पत्नी एक इंडोनेशियन महिला थी जिसका नाम मयांग प्रसेत्यो था। प्रसेत्यो कुछ दिन पूर्व ही एक विज्ञापन के जरिए खुद को हाई क्लास ट्रांससेक्सुअल के रूप में दिखाया था।

प्रत्येसो का परिवार इंडोनेशिया में था जहां उसकी मां और दो छोटे भाई-बहन थे। प्रत्येसो अपने भाई और बहन की पढ़ाई के ल‌िए खर्च भी भेजा करती थी।

रिपोर्ट के अनुसार प्रसेत्यो शराब पीने की आदी थी जिससे पीटर परेशान हो चुका था। ले‌किन पुलिस ने मामले की जांच में पाया है कि पीटर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और उसे न ही कोई मानसिक ‌बीमारी थी।

इतना ही नहीं वह महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा का विरोध करता था। महिला अधिकारों के लिए वह फेसबुक में एक कैंपेन भी चला रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed