बहन से अवैध संबंध के शक में की छात्र हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के एक गांव पाली में अवैध संबंधों के शक में 22 वर्षीय छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही नारनौंद थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार गांव पाली निवासी 22 वर्षीय राजीव 11वीं कक्षा में गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। 11वीं कक्षा में ही बंटी की बहन भी पढ़ती थी। मंगलवार देर शाम राजीव बंटी के घर गया था।
उस समय बंटी की बहन घर में अकेली थी। बाद में मौके पर बंटी आ गया तो बंटी ने आगबबूला होकर चाकू से राजीव पर वार कर दिया। उसका गला भी घोंट दिया, जिसके कारण राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बंटी मौके से फरार हो गया।
चारपाई के नीचे मिला राजीव का शव
सूचना मिलने के बाद नारनौंद पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, हांसी के डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक राजीव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीन ऑफ क्राइम टीम के इंचार्ज डॉ. अजय सिंह ने बताया कि मृतक के पेट में घाव हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि राजीव की मौत गला घुटने से हुई है कि तेजधार हथियार से।
डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने बताया कि बंटी के घर पर ही चारपाई के नीचे राजीव का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल इस वारदात में बंटी का नाम सामने आ रहा है। बंटी मौके से फरार है।