फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   90 years old woman raped in Madhya Pradesh

एमपी: 90 साल की महिला से रेप

Wed, 03 Dec 2014 03:49 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
90 years old woman raped in Madhya Pradesh

108 साल की महिला के यौन शोषण के करीब चार साल बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर ऐसी ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ताजा मामले में 90 साल की एक महिला से उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मामला मप्र के जबलपुर जिले का है। पुलिस के अनुसार शहर के गोरखपुर थाना इलाके में रहने वाली 90 वर्षीय महिला के साथ उसी के पड़ोसी ने रेप किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। यही नहीं, आरोपी से खुद को बचाने के दौरान उसके पैर में चोट आई और उसकी हड्डी टूट गई। घटना के दौरान महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी कुक्कू (52) ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेटे के दोस्त ने किया था रेप

90 years old woman raped in Madhya Pradesh

टीओआई के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को दूसरे पड़ोसियों को आरोपी की करतूत का पता चला। लोगों ने पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि वर्ष 2010 में भी मध्य प्रदेश के जबलपुर में ही 108 साल की एक महिला के बेटे के दोस्त ने उसके साथ रेप किया था। उस मामले ने तब तूल पकड़ा था जब जबलपुर की महिला कांग्रेस यूनिट ने डीजीपी के सामने मोर्चा खोला था।

उस घटना का आरोपी गोपी अहिरवार एक होटल में वेटर क‌े तौर पर काम करता था और उसी इलाके में रहता था जहां पीड़ित महिला रहती थी। आरोपी ने नशे की हालत में दोस्त की मां के साथ रेप किया था।

घटना का पता चलने पर पीड़िता को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर ‌दिया था क्योंकि उसके शरीर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था और डॉक्टर उसे रोकने में असमर्थ थे। इसके बाद उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना से हाईकोर्ट नाराज, मांगा जवाब

90 years old woman raped in Madhya Pradesh

90 साल की महिला से रेप की घटना सामने आने के बाद मप्र हाईकोर्ट ने इसे स्वतः संज्ञान में लिया है। हाईकोर्ट ने घटना के संबंध में जबलपुर के एसपी और राज्य के प्रमुख सचिव से दो दिन में जवाब तलब किया है।

अदालत ने मीडिया में आई खबरों के बाद मामले के संबंध में जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि 4 दिसम्बर को अदालत की कार्रवाई शुरू होने पर इस मामले को सबसे पहले प्रमुखता के साथ पेश किया जाए।

जबलपुर के एसपी और प्रदेश के प्रमुख सचिव दोनों को इस संबंध में जवाब दाखिल करना है। पीड़ित महिला अभी भी अस्पताल में है, उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed