यूपी: 2 रुपए का लालच देकर 9 साल की बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बरेली के मीरगंज में दो रुपये की टॉफी दिलाने का लालच देकर एक दरिंदे ने नौ साल की बच्ची के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दे डाला। उसने बलूपुरा रोड पर एक खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दुराचार किया। उसके साथ उठाई गई पांच साल की दूसरी बच्ची ने जब शोर मचाया तो आरोपी उसकी अंगुली में काटकर भाग गया।
खून से लथपथ बच्ची और उसके परिवार के लोगों के साथ मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने थाना घेरकर हंगामा किया। बवाल की जानकारी मिलने पर अफसरों में खलबली मच गई। एसडीएम वकीलों के शपथ ग्रहण समारोह से उठकर थाने पहुंचीं और आक्रोशित लोगों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत किया।
देर शाम एसएसपी आरके भारद्वाज ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। बच्ची को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
टॉफी का लालच देकर बच्चियों को ले गया था अपने साथ
मंगलवार दोपहर ढाई बजे कस्बे के ही एक मोहल्ले के प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा पड़ोस की पांच साल की बच्ची संग खेलने को घर से निकल गई। बताते हैं कि इस दौरान अज्ञात युवक ने बच्चियों को बहला फुसलाकर दो-दो रुपये दिए। टॉफी दिलाने के बहाने दोनों को बलूपुरा रोड पर खेतों की तरफ ले गया। वहां बड़ी बच्ची को खींचकर जबरन रेप किया। बच्ची ने चीख-पुकार मचाई तो उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। छोटी बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी उंगली में काट लिया।
रेप के बाद आरोपी दोनों बच्चियों को रोता छोड़कर बलुपुरा की तरफ भाग गया। इधर, काफी देर तक घर न लौटने पर परेशान मां बच्ची को ढूंढ़ने निकली। बलूपुरा की तरफ कुछ दूर जाने पर उसकी लहूलुहान बेटी पानी से खून धोते मिली। उसकी मासूम सहेली संग थी। मां से लिपटकर बच्ची ने रोते हुए आपबीती सुनाई।
परिवार और कस्बे के सैकड़ों लोग दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। एसडीएम मेधा रूपम भी थाने पहुंच गईं और विरोध कर रहे लोगों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बच्ची के दादा की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।