फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   88 million loan from the bank and gave the fake gold

नकली सोना लेकर बैंक ने दे दिया 88 लाख का कर्ज

Tue, 24 Mar 2015 12:33 AM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
88 million loan from the bank and gave the fake gold

स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की भदोही शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर 88 लाख रुपये का कर्ज लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने रविवार को दो बैंककर्मियों सहित 27 लोगों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


किसानों के लिए चलाई गई गोल्ड लोन स्कीम के तहत बैंक की भदोही शाखा से तीन साल पहले 25 लोगों ने 88 लाख 32 हजार रुपये कर्ज लिया था। धोखाधड़ी में वाराणसी की गोल्ड फर्म भी शामिल है।
विज्ञापन


2012-13 भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की भदोही शाखा ने 25 लोगों को गोल्ड लोन दिया गया था। लेकिन जब समय अवधि पर कर्ज धारकों ने रुपये जमा नहीं किए तो बैंक की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस भेजा गया। नोटिस का जवाब न मिलने पर बैंक अधिकारियों को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने दो बैंककर्मियों समेत 27 पर कराया मुकदमा

88 million loan from the bank and gave the fake gold

इसके बाद सोने की जाँच कराई गई। तब पता चला कि सोना नकली है। इस पर बैंक में सनसनी मच गई। बैंक अधिकारियों ने अपने स्तर से विभागीय जांच कराई।

इसके बाद बैंक ने रविवार को अपने कर्मचारियों अरविंद कुमार, सोने की शुद्धता की जांच करने वाली वाराणसी की गोविंदपुर स्थिति फर्म कृष्णा गोल्ड के मालिक समेत 25 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं भदोही के एसपी अनिल कुमार राय का कहना है कि स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर दो बैंक कर्मियों समेत 25 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथमदृष्टया इसमें बैंककर्मियों की मिलीभगत लग रही है। जांच की जद में बैंक के कई तत्कालीन अधिकारी और कर्मचारी भी हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed