कांग्रेस नेता पर 8 साल के लड़के से यौन शोषण का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो अपनी कामकाजी मां के साथ उस नेता के घर चला जाता था। लेकिन नेता की नीयत उस लड़के पर ही डोल गई और उसे हवस का शिकार बनाने लगा। पिछली बार नेता की दरिंदगी से जब लड़का बुरी जख्मी हो गया तब जाकर उस खादीधारी की काली करतूत सामने आई।
मामला मध्य प्रदेश का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जबलपुर में एक 55 वर्षीय कांग्रेस नेता पर 8 साल के लड़के से यौनशोषण करने का आरोप लगा है।
नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और यौन अपराध अधिनियम से बच्चों की सुरक्षा की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।
अक्सर बनाता था लड़के को हवस का शिकार
पुलिस के मुताबिक पंजाब बैंक कॉलोनी में रहने वाली महिला सरस्वती कॉलोनी में रहने वाले आरोपी रूपेंद्र पटेल के घर काम करती थी। महिला का 8 साल का लड़का भी अक्सर उसके साथ आरोपी के घर चला जाता था।
इसी सिलसिले में लड़का आरोपी नेता की बुरी नीयत का शिकार हो गया और नेता लड़के का यौन शोषण करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेता ने लड़के के साथ 4-5 बार संबंध बनाए। लेकिन पिछली बार आरोपी की काली करतूत से लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया तब मामले का पता चला।
आरोपी ने साल 2013 में कांग्रेस के टिकट पर जबलपुर की पंतनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। आरोपी की सियासी बैकग्राउंड है। जब दिग्विजय सिंह एमपी के सीएम थे तब आरोपी की बड़े भाई बृज बिहारी विकास प्रधिकरण के अध्यक्ष चुने गए थे। वहीं आरोपी की भाभी विजयकांती पटेल भी साल 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और हाल में जिला पंचायत सदस्य हैं।