फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   8 year old girl gang-raped, hanged from tree in West Bengal

8 साल की मासूम से गैंगरेप, शव पेड़ से लटकाया

Fri, 25 Jul 2014 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
8 year old girl gang-raped, hanged from tree in West Bengal

पश्चिम बंगाल में एक 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। दरिंदों ने मासूम की हत्या के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक स्थानीय तांत्रिक और उसके दो सहयोगियों पर बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर धुनाई की है। पिटाई के बाद तांत्रिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना पूर्वी मिदनापुर के राजनगर गांव की है। मृतक बच्ची प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची बुधवार से ही लापता थी। बुधवार को रात भर बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। गुरुवार को पेड़ से लटकता हुआ बच्ची का शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बच्चियों के साथ पहले भी छेड़छाड़

8 year old girl gang-raped, hanged from tree in West Bengal

लोगों ने 60 वर्षीय तांत्रिक रतन दास और उसके दो सहयोगियों पर बच्ची से गैंग रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पिटाई से मुख्य आरोपी तांत्रिक रतन दास की मौत हो चुकी है। जबकि उसके दोनों साथियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि मृत तांत्रिक रतन दास पहले भी छोटी बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। लोगों ने उसे कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। एसपी सुकेश जैन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पेड़ से फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश

8 year old girl gang-raped, hanged from tree in West Bengal

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘पुलिस को लड़की का शव जमीन पर मिला। लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वह पेड़ से फांसी के फंदे से लटकती मिली और उसे उन लोगों ने नीचे उतारा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने रतन दास और उसके दो साथियों पर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बुरी तरह पीटा। दास के घर में तोड़फोड़ की।

दास का घर लड़की के घर से महज 15-20 मीटर दूर है। पुलिस के अनुसार लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed