{"_id":"77160d4d25395cbbab3a44cd65e1c9d4","slug":"8-yaers-old-girl-rape-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोती हुई बच्ची घर पहुंची तो घरवालों के उड़े होश","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रोती हुई बच्ची घर पहुंची तो घरवालों के उड़े होश
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के हमीदपुर गांव में मंगलवार शाम आठ साल की एक बच्ची जब रोती हुई घर पहुंची तो उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। एक 'दरिंदे' ने उसे हवस का शिकार बनाया था।
विज्ञापन
घरवालों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। बच्ची से रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पडो़स में रहने वाले एक युवक के खिलाफ रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
पुलिस के अनुसार, बच्ची परिवार के साथ हमीदपुर गांव में रहती है। मंगलवार शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर तालाब के पास ले गया, जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद उसने बच्ची को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घरवालों के होश उड़ गए। उसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।