{"_id":"934ba3f9a0e25cf2b391f049dcbefe33","slug":"70-year-old-man-tries-to-rape-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल के बूढ़े ने डाला नाबालिग की इज्जत पर हाथ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
70 साल के बूढ़े ने डाला नाबालिग की इज्जत पर हाथ
अमर उजालाध/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 09 Nov 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
यूं तो देश के अलग-अलग हिस्सों से बलात्कार और यौन शोषण की कई खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन यह मामला पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस ने नाबालिग से दुराचार करने की कोशिश में एक सत्तर साल के बूढ़े को हिरासत में लिया है।
नाबालिग बच्ची को रोते हुए देखकर जब पडो़स की महिला ने इसकी वजह पूछी, तो सारा मामला खुल गया। बच्ची ने उन्हें गोपाल कनौजिया नाम के बूढ़े की करतूत के बारे में बताया।
विज्ञापन
बच्ची के गुस्साए परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को घेरकर खूब मारा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस को दर्ज शिकायत में बच्ची ने बताया कि राजाराम सोसाइटी में रहने वाला व्यक्ति गोपाल कनौजिया प्रेस करने का काम करता है।
बच्ची घर के कपड़े उसे प्रेस के लिए देने गई थी और तभी उससे दुराचार की कोशिश की। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि नशे में धुत कनौजिया पहले भी लड़कियों से छेड़छाड़ करता रहा है।
विज्ञापन