फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   7 year old sodomized in Pune, 5 held including 3 minors

7 साल के लड़के को पांच ने बनाया हवस का शिकार

Fri, 17 Jul 2015 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Jul 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
7 year old sodomized in Pune, 5 held including 3 minors

महाराष्ट्र के पुणे में एक सात साल के लड़के को पांच युवकों द्वारा हवस का शिकार बनाने जाने का घिनौना मामला सामने आया है। इस घृणित काम को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बच्चे को कुद युवकों ने मंदिर से अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया और फिर किसी छड़ी से बुरी तरह से प्रताड़ित किया। युवकों ने बच्चे को चेहरे छाती और कानों पर छड़ी से पिटाई कर उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि बच्चे एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मंदिर की आरती के दौरान किया अगवा

7 year old sodomized in Pune, 5 held including 3 minors

पुलिस मामले पर दो संदिग्‍ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य नाबालिगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम नितिन वेंकटेश भंडारी, रवि मणिक पवार लक्ष्मीनगर के स्लम एरिया में रहने वाले हैं।

मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर गनपटे पिंगले ने बताया है कि बच्चे का अपहरण और उसका यौन शोषण शामि करीब 8:15 से 9:30 के दौरान हुआ। पीड़ित लड़का वार्जे इलाके के एक मंदिर में गया था जहां से वह वापस नहीं आया तो उसके घर वालों से बच्चे को ढूंढ़ना शुरू किया।

लेकिन इसी ‌बीच कुछ बाइक सवारों को बच्चे की रोने और चिल्लाने की आवा सुनाई दी तो उन्होंने अपनी बाइक रोककर देखा तो रास्ते में एक लड़का पड़ा रो रहा था। इसके बाद बाइक सवार युवक लड़के को मंदिर में छोड़ दिया जहां से फिर उसके परिवार वाले एक अस्पताल में ले गए।

पिंगले ने बताया कि इस मामले में इलाके के 70 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ युवक शराब के नशे में थे जिन्होंने बच्चे का यौन उत्पीड़न किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed