किराएदार ने किया 7 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के बढ़ते हुए ग्राफ में दरिंदगी का एक मामला उस वक्त और जुड़ गया जब एक किराएदार ने नन्हीं बच्ची के साथ वहशत को अंजाम दिया। घिनौनी करतूत यूपी के अमरोहा की है।
आरोपी कोई और नहीं, बच्ची के पिता के मकान में रहने वाले किराएदार है। पेशे से रिक्शा चालक आरोपी मकान मालिक की सात वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर एकांत जगह ले गया और कुकर्म कर डाला।
वारदात को अंजाम देने के आरोपी बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
किराएदार की दरिंदगी के घाव कैसे जाएंगे?
शहर के देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार निवासी रिक्शा चालक अपनी नानी के साथ किराए पर रहता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे रिक्शा चालक मकान मालिक की सात वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर रिक्शा पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया और यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला।
इसके बाद वह बच्ची को रोती हुई हालत में घर छोड़कर भाग गया। बेटी की हालत देखकर घबराए परिजनों आरोपी को पूरे शहर में तलाश किया। वह नहीं मिला तो शाम को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
रात करीब नौ बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अमरोहा कोतवाली के निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि, बच्ची के साथ रिक्शा चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है।