{"_id":"f192d8d428f5b68328b4c8255c1d5bac","slug":"60-yr-old-man-rapes-9-yr-old-in-madhya-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां खेत गई थी, बूढ़े आदमी ने कर दिया बच्ची का रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां खेत गई थी, बूढ़े आदमी ने कर दिया बच्ची का रेप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Jan 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से वहशत को अंजाम देने वाले उस बूढ़े आदमी को खाकी ने धर दबोचा है, लेकिन उसके कुकर्म से जो जख्म बच्ची को मिला है वो शायद ताउम्र नासूर बनकर उसे सताएगा।
विज्ञापन
वारदात मध्यप्रदेश के सतना की है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अमरपाटन गांव में एक बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उस वक्त बच्ची की मां दो अन्य बच्चों के साथ खेत गई हुई थी।
विज्ञापन
घर पर बच्ची के सिवा कोई नहीं था। तभी पीड़ित के घर पीछे रहने वाला बूढ़ा आदमी राम विश्वास घर में घुस आया और बच्ची को अकेला देख जबरन पास के खंडहर में ले गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी बुजुर्ग 60 साल का है, लेकिन उसने 9 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
शाम को जब बच्ची की मां घर वापस आई तो बूढ़े आदमी की वहशत गहरे घावों के रूप में सामने आ गई। कुकर्म की शिकार बच्ची खून से लथपथ थी।
घरवाले तुरंत बच्ची को पास के अस्पताल ले गए और आरोपी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
बच्ची ने पुलिस को बयान दिया कि जिस वक्त वो बूढ़ा आदमी रेप कर रहा था उस दर्मियान वो दर्द से चीख रही थी लेकिन उस बूढ़े आदमी ने अपने हाथों से मुंह दबा दिया ताकि आवाज बाहर न निकले।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में वक्त नहीं लगाया और मंगलवार की रात उसे धर दबोचा।