फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   6-yr-old girl raped & murdered in UP

यूपी में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, रेप के बाद हत्या

Tue, 09 Feb 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 09 Feb 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
6-yr-old girl raped & murdered in UP

कल ही तो वो घर के आंगन में खेल रही थी। फिर अचानक वो जाने कहां लापता हो गई, बहुत ढूंढ़ा, लेकिन वो नहीं मिली और जब मिली तो उसकी लाश मिली। 6 साल की मासूम के घरवाले इस दर्दनाक मंजर को बताते हुए फूट-फूट कर रो पड़ते हैं। जहां बच्ची की किलकारियां गूंज रहीं थीं, वहां मातमी सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन


यूपी के पीलीभीत में एक दिन पहले अचानक लापता हुई मासूम की लाश मिलने से हड़कंप मचा है। मामला पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता का है। छह साल की बच्ची का शव गांव में ही एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला।
विज्ञापन


उसकी गर्दन और पैरों में चोट के निशान पाए गए और सलवार खून से सनी मिली। इस आधार पर परिवार वालों ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार, हत्या और एससीएसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बच्ची रविवार की शाम करीब पांच बजे खाना खाकर घर से निकली थी। वह पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ के घर भी गई। इसके बाद वह लापता हो गई। शाम करीब सवा छह बजे तक उसके न लौटने पर तलाश शुरू की गई।

गांव के ही एक शख्स पर शक की सुई

6-yr-old girl raped & murdered in UP

पूरी रात परिवार वाले तलाश करते रहे। सोमवार को घर से करीब से दो सौ मीटर दूरी पर एक प्लॉट में उसका शव मिला। गांव के ही अजय की बेटी सिमरन वहां किसी काम से गई थी और शव देखने के बाद सिमरन ने परिवार के लोगों को जानकारी दी।

उन लोगों की सूचना पर बच्ची के परिवार के लोग वहां पहुंचे शिनाख्त की। हालत देखकर बच्ची की दादी का कहना था कि उनकी पौत्री से बलात्कार कर हत्या की गई है।
 
सूचना पर सीओ राजेश्वर सिंह, एसओ सीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। एसपी अनिल कुमार सिंह ने भी घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मृतका के परिवार वालों और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की।
 
डॉग स्कायड टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता बालिका के शव को सूंघने के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों के समीप खंडहर तक जाकर रुक गया। इसके बाद बच्ची के पिता ने गांव के ही रामसेवक पर शक जाहिर किया तो उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस वारदात की हकीकत से पर्दा उठाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed