{"_id":"41d4b12d471121b9867e1b20b2b9149c","slug":"55-kg-gold-caught-at-vizag-airport-from-100-passengers-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट से पकड़ा गया 55 किलो सोना, 100 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
एयरपोर्ट से पकड़ा गया 55 किलो सोना, 100 गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 22 Jun 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापत्तनम के विजाग एयरपोर्ट से 55 किलो सोना पकड़ा गया है। यह सोना क्वालालंपुर की एक फ्लाइट से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। इतनी भारी में मात्रा में सोने के साथ गिरफ्तार हुए लोग अलग-अलग विमान से यहां सोमवार को पहुंचे थे।
विज्ञापन
सोने की तस्करी में पकड़े गए सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी अपने साथ माइक्रोवेब, ओवन और डीवीडी प्लेयर के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। गौरतलब है कि यह सभी सामग्री सोने से बनी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस को जब सभी के पास लगभग एक जैसा समान देख कर शक हुआ तो उन्हें रोककर पूछताछ की गई जिसके बाद सभी के पास से विभिन्न सामग्री के रूप में 55 किलो सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन
55 किलो सोना बरामद होने से ठीक पहले पुलिस ने तीन महिला यात्रियों के बैग से एक किलो सोना बरामद किया इसके बाद सभी यात्रियों की सघन तलाशी ली गई जिसके बाद लोगों के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ।