फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   5 teen charged for gangrape of 17 years girl

नाबालिग से गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर जिंदा जलाया

Sun, 28 Jun 2015 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 28 Jun 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
5 teen charged for gangrape of 17 years girl

सिकरीगंज क्षेत्र में युवकों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर एक छात्रा से गैंगरेप की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। युवकों ने छात्रा को खींचकर उसके ऊपर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। छात्रा चीखी तो हमलावर निकल भागे।

विज्ञापन


घर में चीख पुकार मची तो परिवार के लोगों की नींद खुली। घरवाले छात्रा को जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

छात्रा ने पुलिस को बयान दिया है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच युवकों ने रात में उसे जला दिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना के बाद एसएसपी ने एसओ सिकरीगंज हरि सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

चीख सुनकर बड़ी बहन पहुंची और पानी डाल आग बुझाने कोशिश की

5 teen charged for gangrape of 17 years girl

17 वर्षीय किशोरी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। बेलघाट स्थित एक इंटर कॉलेज से उसने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।

शुक्रवार की रात छात्रा बड़ी बहन के साथ आंगन में सो रही थी। रात करीब एक बजे नकौड़ी गांव के पांच युवक छत के रास्ते उसके घर में घुसे। छात्रा को चारपाई से खींचकर सीढ़ी के पास ले गए और रेप की कोशिश करने लगे।

छात्रा विरोध करने लगी तो युवकों ने केरोसिन छिड़क आग लगा दी। छात्रा लपटों से घिरी तो युवक वहां से निकल भागे। छात्रा के शोर मचाने पर बड़ी बहन पहुंची और पानी डाल आग बुझाने की कोशिश की। शोर सुनकर पिता और भाई भी पहुंच गए। देर रात परिवार के लोगों ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

विज्ञापन

पहले से ही करते थे छेड़छाड़

5 teen charged for gangrape of 17 years girl

छात्रा के पिता ने बताया कि नकौड़ी गांव के विश्वजीत, विष्णु सिंह, मोनू, रितेश, सूरज उनकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। पिता का कहना है कि बुधवार को घर के पास की पुलिया पर बैठकर सभी युवक कमेंट्स कर रहे थे।

मैंने एक युवक को पकड़ लिया। उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी थी लेकिन नकौड़ी गांव के पूर्व प्रधान करीब 20 लोगों के साथ पहुंच गए और आरोपी को छुड़ा ले गए। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन नेताओं के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना से पुलिस अफसर भी सकते में आ गए। एसपी (ग्रामीण) बृजेश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और छात्रा का बयान दर्ज किया। साथ ही घरवालों से बातचीत की। मामले में पिता की तहरीर पर नकौड़ी गांव के रहने वाले पांचों आरोपियों पर रेप की कोशिश, जलाकर मारने और बलवा का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने एसओ सिकरीगंज को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed