फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   49 schoolgirls allege sexual harassed

धमकी देकर किया 49 छात्राओं का यौन शोषण

Fri, 03 Apr 2015 03:35 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
49 schoolgirls allege sexual harassed

महाराष्ट्र के अकोला में 49 स्कूली लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां पर जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे नामी सरकारी स्कूल के दो अध्यापकों के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ है। छात्राओं का आरोप है कि ये दोनों अध्यापक उन्हें संबंध बनाने की पेशकश करते थे और गंदे इशारे किया करते थे।

विज्ञापन


इन अध्यापकों के नाम हैं राजन गजभिये और शैलेश रामटेके। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354(ए) और प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा स्कूल के प्रिंसिपल रामअवतार सिंह की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


छात्राओं ने इसकी शिकायत पहले स्कूल प्रशासन से की, लेकिन जब उन्होंने इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया तो उन्होंने महाराष्ट्र की महिला कमिश्नर सदस्य आशा मिर्गे से मिलकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेल करने की देते थे धमकी

49 schoolgirls allege sexual harassed

छात्राओं के अनुसार ये दोनों अध्यापक रसायन विज्ञान और जीव-जंतु विज्ञान पढ़ाते थे और लंबे समय से उनका यौन शोषण कर रहे थे। विरोध करने पर वे छात्राओं को परीक्षा में खराब नंबर देने और फेल करने की धमकी भी देते थे।

प्रिंसिपल से शिकायत के बाद मंगलवार को एक अध्यापक-अभिभावक की मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें इस पर चर्चा की गई। हालांकि, इसके बाद दोनों ही अध्यापकों ने छात्राओं से उनका बयान वापस लेने को कहा। मामला गंभीर हो जाने पर दोनों ही अध्यापक फरार हो गए।

इसके बाद अभिभावकों ने दोनों ही अध्यापकों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन के सामने धरना प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed