फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   45 yr old Man turned thief to feed 2 wives and 4 children

दो बीवियों और चार बच्चों का पूरा नहीं हुआ खर्च तो बन गया चोर

Thu, 17 Dec 2015 07:59 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
45 yr old Man turned thief to feed 2 wives and 4 children

आमतौर पर लोग मौजमस्ती या विलासिता के लिए चोरी जैसे अपराध करते हैं लेकिन एक ऐसा शख्स चोरी करने में पकड़ा गया है जो दो बीवियों और चार बच्चों का खर्च पूरा करने के लिए चोरी करता था।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने चोरी करने के आरोप 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 11 हजार रुपए और कुछ ज्वैलरी भी मिली है।

मिड-डे के अनुसार, चोरी में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया है कि मुंबई के वर्ली कोलीवाडा इलाके में चोरी किया करता था। लेकिन उसने चोरी करने जो कारण बताया वह हैरान करने वाला है।

विज्ञापन

दो बीवियों से हैं चार बच्चे

45 yr old Man turned thief to feed 2 wives and 4 children

पुलिस ने आरोपी की पहचान अनंत पांडुरंग भालकर के रूप में की है। भालकर ने पहली शादी करीब 20 साल पहले की थी और दूसरी शादी 2002 में की थी।

उसने बताया वह अब अपने परिवार में मौजूद छह लोगों का खर्च पूरा नहीं कर पा रहा है इसलिए वह अब चोरी करके गुजारा करता है।

कोली समुदाय से होने के कारण पहले वह मछली मारने का काम करता था लेकिन कुछ खास फायदा न होने से वह प्लंबर का काम करने लगा था लेकिन वह इस काम से परिवार का खर्च नहीं पूरा कर पा रहा था जिससे अब चोरी करना शुरू कर दिया था।

आरोपी के खिलाफ अब तक चोरी के सात मामले दर्ज किए जा चुके हैं जिसमें वह चोरी करने का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed