फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   40 years Woman gangraped in moving car

घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाया, किया गैंगरेप

Mon, 27 Apr 2015 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Apr 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
40 years Woman gangraped in moving car

मेरठ में दवाई लेने के लिए घर से निकली एक 40 वर्षीय महिला ने दो लड़कों पर चलती कार में गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक यह महिला चार बच्चों की मां है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर मेरठ शहर में एक 40 वर्षीय महिला दवाई लेने के लिए अपने घर से निकली थी। दो लोगों ने उसे उसके घर बेगमपुरा छोड़ने की बात कह अपनी कार में बिठा लिया था।
विज्ञापन


कार में बिठाने के बाद आरोपियों ने महिला को नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। बेहोश होनों के बाद आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। दोनों आरोपियों पहचान संजीव और मनोज नाम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दोनों आरोपी हैं फरार

40 years Woman gangraped in moving car

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी घाट गांव के रहने वाले हैं और वो पीड़िता को गैंगरेप के बाद मेरठ की जानी कैनाल के पास फेंक कर वहां से फरार हो गए थे। यह महिला पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान अचेत अवस्था में मिली।

पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। बहरहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है हालांकि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed