फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   4 Dalit Girls Kidnapped in Hisar, One Gangraped

हिसार गैंगरेप मामले में एक और खुलासा

Fri, 28 Mar 2014 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 28 Mar 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
4 Dalit Girls Kidnapped in Hisar, One Gangraped

हरियाणा के हिसार में एक युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी तीन सहेलियों के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ में शामिल युवकों ने युवतियों के एमएमएस भी बनाए हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान जब एफआईआर दर्ज की गई तो युवतियां डरी हुई थीं। वे अपने साथ हुए हादसे को सही से बयां नहीं कर पाईं। परिजनों के अनुसार युवतियों ने उन्हें बताया है कि आरोपियों ने उनके एमएमएस भी बनाए हैं।
विज्ञापन


एमएमएस बनाते समय यह भी धमकी दी थी कि अगर किसी को मामले के बारे में बताया तो ये सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

रेलवे स्टेशन से बरामद हुई चारों लड़कियां

4 Dalit Girls Kidnapped in Hisar, One Gangraped

दरअसल, तीन दिन पहले हिसार के एक गांव में पांच युवक एक लड़की का अपहरण कर उसे गाड़ी में डालने लगते है। तभी उस लड़की की तीन अन्य सहेलियां वहां पहुंच कर उनका विरोध करती हैं।

विरोध के बाद पांचों युवक उन तीन लड़कियों को भी नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा लेते है और उनमें से एक के साथ बलात्कार करते है। पीड़ित लड़कियों में दो नाबालिग थीं। सभी लड़कियों को पंजाब के भठिंडा रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया।

मौके से युवक फरार थे। 24 मार्च की रात 10 बजे परिजन लड़कियों को लेकर घर पहुंचे। परिजनों व लड़कियों ने मंगलवार को पुलिस के सामने पूरा मामला बताया। पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों सहित चारों के महिला वकील की मौजूदगी में बयान दर्ज करवाए हैं।

आरोपियों की फांसी देने की मांग

4 Dalit Girls Kidnapped in Hisar, One Gangraped

उधर, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी ललित और संदीप को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से दोनों आरोपियों का तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस पीआरओ हरीश भारद्वाज ने बताया है कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के घटना में दो अन्य युवक कौन शामिल थे, कौन सी गाड़ी का उपयोग किया गया समेत कई सवालों के जवाब हासिल करेगी।

जिला प्रशासन ने दुष्कर्म पीड़िता एक युवती को राहत कोष से 65 हजार रुपये का चेक दिया है। मामले की पुष्टि पुलिस पीआरओ ने की है। युवती के परिजनों ने भी चेक मिल जाने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

सरपंच ने दी थी धमकी

4 Dalit Girls Kidnapped in Hisar, One Gangraped

इस मामले में पीड़ित युवतियों में से एक के पिता का अरोप है कि एक माह पहले ही सरपंच ने उन्हें मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की धमकी दी थी। उसने बताया कि सरपंच ने एक माह पहले पानी को लेकर झगड़ा किया था।

पीड़ित परिवार के मुखिया को सरपंच और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया था। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी थी। उस समय दबाव में आकर उसने शिकायत वापस ले ली और समझौता कर लिया।

समझौता होने के एक दो दिन बाद ही सरपंच ने उसे धमकी दी कि इस बार तो बच गया। इस बार ऐसा काम करूंगा कि किसी को मुंह दिखाने लायक ही नहीं रहोगे। परिजनों का आरोप है कि सरपंच ने उसी धमकी का बदला लिया है।

लघु सचिवालय का आज करेंगे गेट बंद

4 Dalit Girls Kidnapped in Hisar, One Gangraped

गांव के लोग और परिवार के सदस्य बृहस्पतिवार को भी धरने पर बैठे रहे। परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर सुबह तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे लघु सचिवालय का रास्ता रोकेंगे।

परिजनों ने कहा कि सुबह 9 बजे लघु सचिवालय का गेट बंद किया जाएगा।

धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपियों की फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर बार दलित लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। दबंगों का खौफ दलितों पर बढ़ रहा है।

आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए, ताकि दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed