सेक्स रैकेट: दो नाबालिग छात्राओं समेत 34 गिरफ्तार
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में वेश्यावृत्ति गैंग का भंडाफोड़ करते हुए त्रिपुरा पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं समेत 34 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार वेश्यावृत्ति में पकड़े गए युवक-युवतियों में 20 छात्र हैं। खास बात यह भी है कि सभी आरोपी नई उम्र के हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को अगतला की जिला अदालत में पेश किया।
नकली ग्राहक बन पुलिस ने पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली की कुछ होटलों में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का अवैध धंधा चलता है तो पुलिस के कुछ आदमी नकली ग्राहक बनकर शहर के एक होटल में पहुंचे।
ग्राहक बने पुलिस वालों के पास जैसे ही लड़कियां पहुंची वैसे ही पुलिस की दूसरी टीम ने होटल में छापा मारा तो दो दर्जन से ज्यादा युवक व युवतियां इस अनैतिक काम में लिप्त मिले।
पकड़ी गई छात्राओं में एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अगरतला की, कुछ लड़कियां अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की और कुछ लड़कियां नर्सिंग इंस्टीट्यूट से थीं।
पकड़ी गई युवतियों में से दो की उम्र 17 साल से कम थी और ये युवतियां नर्सिंग इंस्टीट्यूट की थीं।