फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   332 crore rupee bank robbery in libiya

बंदूक की नोक पर 332 करोड़ की रकम लूटी

Tue, 29 Oct 2013 12:41 PM IST
Updated Tue, 29 Oct 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
332 crore rupee bank robbery in libiya
लीबिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि कुछ बंदूकधारी लीबिया के सेन्ट्रल बैंक की गाड़ी पर हमला कर करीब पांच करोड़ 40 लाख अमेरिकी डॉलर या लगभग 332 करोड़ रुपए के बराबर की रकम चुरा ले गए।
विज्ञापन


यह घटना सिर्त इलाके में हुई है। घटना के वक़्त पैसे लेकर यह गाड़ी हवाई अड्डे से आ रही थी जब इस पर करीब दस बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।

इस रकम को देश की राजधानी त्रिपोली से भेजा गया था।

सिर्त परिषद के प्रमुख अब्दल फ़तेह मुहम्मद ने कहा "इस घटना से पूरे लीबिया को नुकसान पहुंचा है।"

लीबिया में साल 2011 से एक गृह युद्ध चल रहा है।

देश की सरकार लंबे समय से हथियार बंद समूहों, गिरोंहो और कट्टरपंथी लड़ाकों को काबू में करने के असफल प्रयास कर रही है।

सोमवार को आई ख़बरों के अनुसार पैसे ले जा रही गाड़ी की सुरक्षा के लिए केवल एक ही अन्य गाड़ी को लगाया गया था।

समाचार एजेंसी लाना के अनुसार गाड़ी के साथ चल रहे सुरक्षा गार्ड "दस हमलावरों को रोक पाने में अक्षम थे।"

लूटा गई रकम में करीब पांच करोड़ 40 लाख लीबियाई दीनारों के अलावा एक करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर और यूरो भी थे।

सिर्त में जुलाई के महीने में दो बैंक लूट लिए गए थे जिनमे करीब पांच लाख लीबियाई दीनार लुट गए।

सिर्त वो जगह है जहाँ मोअम्मर गद्दाफी के समर्थक बहुत बड़ी तादाद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed