फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   3-year-old girl sexually assaulted at school, guard arrested

फिर शर्मसार हुआ बेंगलुरु, 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 04 Aug 2015 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Aug 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
3-year-old girl sexually assaulted at school, guard arrested

बेंगलुरु के स्कूल में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में स्कूल के ही एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


खतरे में हैं देश के बच्चे
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों को इस बात की जानकारी उस वक्त हुई जब स्कूल से वापस आने के बाद उसने अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की। पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर में स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची और उसकी बड़ी बहन जो उसी स्कूल में पढ़ती है, उनकी पहचान के बाद गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। गार्ड पर लगे आरोपों की पुष्टि के लिए बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्कूल प्रशासन ने अपने परिसर के अंदर ऐसे किसी भी घटना से साफ इंकार कर दिया है। स्कूल का कहना है कि 42 वर्षीय आरोपी हमारे यहां पिछले आठ साल से कार्यरत है और उसकी खुद की बच्ची शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। फिलहाल स्कूल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हवाले कर दिया है और इसकी जांच की जा रही है।

बेंगलुरु में पहले भी हुई मासूमों से हैवानियत

3-year-old girl sexually assaulted at school, guard arrested

इस शर्मनाक घटना से पहले भी बेंगलुरु में कई बच्चियों के यौन शोषण के मामले सामने आ चुके है जिसने आईटी हब के रूप में मशहूर शहर को कलंकित किया है। बार-बार यहां मासूमों से हो रहे यौन शोषण ने लोगों के रवैये और यहां की सुरक्षा व्यवस्‍था को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

पिछले साल दो जुलाई को एक छह साल की बच्ची से उसके स्कूल में ही दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा बढ़ गया था। इस बवाल के बाद तमाम स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्‍था बढ़ाने की बात कही गई थी।

इसके बाद दो अगस्त कांकरपुरा इलाके में एक सेवानिवृत्त टीचर ने कथित तौर पर एक बच्ची को निर्वस्‍त्र कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस 63 साल के हवसी शिक्षक के खिलाफ जब शिकायत दर्ज हुई तो पता चला कि वह पिछले 45 दिनों में सात बच्चियों से छेड़छाड़ कर चुका था।

अगस्त की शर्मनाक घटना के बाद 21 अक्टूबर को एक बार फिर एक इंटरनेशनल स्कूल में एक तीन साल की बच्ची का यौन शोषण का मामला सामने आया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने उसके गुप्तागों में चोंट और घाव के निशान देखे। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई तो स्‍कूल के 45 वर्षीय चपरासी को गिरफ्तार किया गया।

मासूम बच्ची के साथ हुए इस दुर्व्यवहार की अमर उजाला घोर निंदा करता है। इस अमानवीयता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed