फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   3 Mumbai cops held for raping model

मॉडल से पुलिसवालों ने किया रेप, 5 लाख छीने

Fri, 24 Apr 2015 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Apr 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
3 Mumbai cops held for raping model

मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने के भीतर एक 29 वर्षीय मॉडल के रेप के आरोप में दो सहायक पुलिस निरीक्षक और एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता मॉडल ने इस मामले की शिकायत मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया से की थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने कमिश्नर को बताया था कि ये तीनों आरोपी उसे गलत तरीके से पुलिस चौकी के गए और वहां इन्होंने उनके साथ जोर जबरदस्ती की। इतना ही नहीं पीड़िता ने कमिश्नर को यह भी बताया कि उनके 5 लाख रुपए भी छीन लिए गए।
विज्ञापन


मॉडल ने इस मामले की शिकायत सोमवार को की थी। इस मामले में मारिया ने एमआईडीसी पुलिस को आदेश दिए कि वो पीड़िता को अवैध रुप से हिरासत में रखने, छेड़छाड़, बलात्कार और जबरन वसूली करने के जुर्म में तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मारिया ने यह भी आदेश दिए कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दी जाए। गिरफ्तार किए गए तीनों पुलिसकर्मियों की पहचान एपीआई खाटपे, सूर्यवंशी और कांस्टेबल कोडे नाम से कर ली गई है।

'गलत तरीके से थाने में बिठाए रखा'

3 Mumbai cops held for raping model

पुलिस ने बताया कि पीड़िता 3 अप्रैल को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ किसी जगह पर गई थी। वह जिस जगह पर गई थी वो स्थान साकीनाका पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस उपायुक्त क्राइम ने बताया कि तीन पुलिस वालों ने उन्हें बताया था कि उन्हें मॉडल को लेकर कुछ गलत सूचनाएं मिली थी, जिस कारण से वो मॉडल और उनके ब्वॉयफ्रेंड को साकीनाका की संघर्ष नगर चौकी में ले गए। यहां उन्हें गलत तरीके से हिरासत में रखा गया।

पीड़िता ने बताया, "इसके बाद मुझे और मेरे ब्वॉयफ्रेंड को तीन से चार घंटे हिरासत में रखा गया। आरोपी पुलिसवालों ने मुझे अनैतिक तस्करी निवारण अधिनियम (पीटा) के तहत गिरफ्तार करने की धमकी दी। कहा कि अगर ये केस निपटाना चाहते हो तो पांच लाख का बदोबस्त कर दो। मॉडल ने कहा कि उन्हें बांबे पोलिस एक्ट के तहत 1200 रुपए का दंड भरने को भी मजबूर किया गया।"

पैसा लेने के बाद पुलिसवालों ने छोड़ा

3 Mumbai cops held for raping model

पीड़िता ने बताया, " मेरा ब्वॉयफ्रेंड आधी रात को अपने घर गया और उसने अलग अलग एटीएम से कुछ पैसा जुटाने की कोशिश की। वो किसी तरह चार लाख 35 हजार रुपए जुटा पाया। इस दौरान मैं पुलिसवालों की हिरासत में ही थी और उन्होंने मुझे छेड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे मेरी सोने की अंगूठी, चेन, कड़े और कुल 80,000 रुपए की नकदी देने को भी मजबूर किया।"

मॉडल ने बताया कि पुलिसवालों को पैसा देने के बाद वो लोग वहां से चले गए। वहीं मारिया ने कहा कि उन्होंने क्राइम ब्रांच से इस मामले की पड़ताल करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जैसा कि इस मामले में पीड़िता ने खुद सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कमिश्नर ने कहा कि हम यह संदेश देना चाहते हैं कि किसी भी गुनहगार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed