फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   25 Million cheated in the name of Lottery

आपके लिए सबक है ठगी की ये कहानी

Tue, 09 Sep 2014 04:22 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
25 Million cheated in the name of Lottery

एक मोटर मैकेनिक को करोड़पति बनाने का झांसा देकर एक जालसाज ने लूट लिया। लॉटरी के नाम पर जालसाज ने पीड़ित से 25 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा करा लिए। गरीब मैकेनिक ने बारी-बारी अपना दो एकड़ खेत भी बेच दिया।

विज्ञापन


मामला यूपी के देवरिया जिले का है। सब कुछ गंवाने के बाद जब उसकी आंखें खुलीं तो बहुत देर हो चुकी थी। फिलहाल, एसपी देवरिया के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम जालसाज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


खामपार के मोटर मैकेनिक राघव कुशवाहा का पूरा परिवार खेती पर ही निर्भर है। मार्च 2014 में उसके मोबाइल पर एक शख्स ने फोन किया, जिसने खुद को मोबाइल कंपनी का मैनेजर बताया। उसने राघव को बताया कि उसकी कंपनी की तरफ से उसकी एक करोड़ 12 लाख रुपये की लॉटरी निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयात शुल्क के रूप में उसे करीब एक लाख रुपये जमा करना होंगे। गरीबी से तंग इस परिवार को लगा जैसे उनके बुरे दिन अब कटने वाले हैं। पत्नी को उसने जब इसके बारे में बताया तो उसने भी भगवान की मेहरबानी मानकर पति की बातों पर यकीन कर लिया।

जालसाज के झांसे में आकर दो एकड़ खेत भी बेचा

25 Million cheated in the name of Lottery

जालसाज के कहने पर राघव अपनी मेहनत की कमाई से जुटाए गए रुपये उसके बताए बैंक खाते में जमा करने लगा। हालांकि, उसकी बात उनके समझ में नहीं आ रही थी। करीब चार लाख रुपये जमा करने के बाद उसने बताया कि लखनऊ ब्रांच में वह अपना एटीएम कार्ड भेज दे और अपने खाते में 10 लाख रुपये जमा कर दे।

जमा कराई गई रकम भी उसे वापस कर दी जाएगी। जालसाज के जाल में फंस चुके राघव ने खेत बेच कर 10 लाख रुपये और एटीएम कार्ड जालसाज के पते पर भेज दिया। उसका कोड नंबर भी बता दिया। करीब 12 लाख रुपये राघव के खाते से जालसाज ने निकाल लिया।

इस दौरान उसने बताया कि 35 लाख का चेक अमेरिका से आ गया है। बाकी रुपये खाते में भेज दो। बचा खेत भी राघव ने बेचकर कुल 24 लाख पचास हजार रुपये जालसाज के खाते में डाल दिया। राघव का सब कुछ खत्म हो चुका था। लेकिन उसने मन में करोड़पति बनने की चाह बची थी।

झांसे में लेकर ऐसे बनाया शिकार

25 Million cheated in the name of Lottery

करीब 20 दिन पहले जालसाज ने फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की। कुछ कर्जदारों ने अपने बकाए रुपये राघव से मांगना शुरू किया तो गांव के लोगों को भी मामले की जानकारी हुई। रिश्तेदारों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा से की। एसपी ने कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। आरोपी की कुछ गतिविधियां कानपुर के आसपास मिली हैं। कार्रवाई की जाएगी।

लाटरी का ऑफर देने वाले जालसाज ने राघव के मोबाइल पर कई नंबरों से फोन किया। एक करोड़ रुपये के लिए उसने पहले एक लाख रुपये जमा करने की बात कहीं। लेकिन राघव ने जब एक लाख रुपये जमा कर दिया तो जालसाज धीरे-धीरे रुपये की मांग बढ़ाता गया।

एक खाते में वह रुपये नहीं जमा करता था। कई 30 अलग-अलग खातों में राघव ने रुपये जमा किया। यहीं नहीं उसने राघव को एटीएम कार्ड भी अपने पास मांगा लिया और उसके खाते से ही निकासी करने लगा। पूरी योजना के तहत जालसाज ने काम किया। जिसमें पीड़ित फंसता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed