फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   24-yr-old abducts best friend's son to marry his wife

दोस्त की बीवी से शादी के लिए रचा नाटक

Sat, 06 Sep 2014 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 06 Sep 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
24-yr-old abducts best friend's son to marry his wife

एक युवक ने गणपति दिखाने के बहाने अपने दोस्त के दो वर्षीय बच्चे का उसके घर से अपहरण कर लिया और उसकी मां को फोन कर कहा कि तुम अपने पति से तलाक ले लो, और मुझसे शादी कर लो।

विज्ञापन


यह मामला मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके का है। जहां से पुलिस ने बच्चे के अपहरण के आरोप में 24 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्त की पत्नी से शादी करना चाहता था, इसके लिए उसने उसे प्रस्ताव भी किया था।
विज्ञापन


अग्रेजी अखबार मिड-डे के अनुसार, दोस्त की पत्नी पर शादी के लिए दवाब देने के लिए ही उसने उसके बच्चे का अपहरण किया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन के जरिए उसके पास पहुंच बच्चे को मुक्त कराया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाब के लिए किया बच्चे का अपहरण

24-yr-old abducts best friend's son to marry his wife

आरोपी युवक का नाम नूर इस्माइल जब्बार शेख है। वह अंधेरी पश्चिम इलाके में रहता है। पुलिस के मुताबिक, 27 साल की वह पीड़ित महिला अपने दो नाबालिग बच्चे और पति के साथ मीरा रोड में रहती है। जब्बार शेख और उसके पति एक ही कंपनी में काम करते हैं और दोनों बचपन के गहरे दोस्त है।

जब्बार शेख अक्सर अपने दोस्त के घर आया करता था जहां उसकी बुरी नजर हमेशा से उसकी बत्नी पर ही रहती थी। दरअसल, वह उससे एक तरफा प्यार करने लगा था। एक दिन जब उसका दोस्त अपने काम पर गया था। वह उसके घर पहुंचा और उसने दोस्त की पत्नी को शादी का प्रस्ताव दे डाला।

दोस्त की पत्नी ने इन्कार करते हुए उसके गाल पर एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जब्बार शेख उस समय महिला से माफी मांग कर वहां से चला गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया कि उसके बाद शेख ने अपने दोस्त की अनुपस्थिति में एकदो बार घर भी आया।

मोबाइल की मदद से पुलिस ने मारा छापा

24-yr-old abducts best friend's son to marry his wife

कुछ दिन बीतने के बाद एक दिन वह अपने दोस्त के घर पहुंचा। उस समय घर में दोस्त की पत्नी और उसके बच्चे ही थे। शेख छोटे बच्चे को गणपति दिखाने के बहाने साथ ले गया। कुछ ही घंटे के बाद उसने दोस्त की पत्नी को फोन कर कहा कि वह अपने पति को तलाक दे, उसके साथ जल्द शादी कर ले वरना वह उसके बेटे की हत्या कर देगा।

इस घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी और शेख के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। काफी कोशिश करने पर अगले दिन शेख के मोबाइल की मदद से पुलिस ने अंधेरी स्थित वर्शोवा दरगाह के पास छापा मारा और वहां से बच्चे को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया और शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेख के दोस्त ने बताया कि वह उसका बचपन का साथी था। वह हमेशा उसके घर आया करता था। वह सोच भी नहीं सकता था कि वह ऐसा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed