{"_id":"ea099b6663f19fa5c3511f0614888952","slug":"2-minors-among-5-held-for-killing-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि बच्चे को मारने के आरोप में सौतेले भाई सहित 5 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मंदबुद्धि बच्चे को मारने के आरोप में सौतेले भाई सहित 5 गिरफ्तार
अमर उजाला/टीम डिजिटल, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल के मंदबुद्धि बच्चे के अपहरण और उसकी जान लेने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। इनमें से एक मृतक का सौतेला भाई और एक रिश्तेदार है।
विज्ञापन
कनार्टक के धारवाड़ की इस घटना में हैड कांस्टेबल शंभूलिंगया के बेटे मंजूनाथ का एक दिन उसके घर के पास से अपहरण हो गया था। उसकी मां और हैड कांस्टेबल की दूसरी पत्नी ने पास के पुलिस थाने में बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
फिर पुलिस ने मंजूनाथ की तलाश शुरू की और करीब पांच दिन बाद मंजूनाथ का शव शिवाली के जंगलों में मिला। इसके बाद पुलिस की जांच हैडकांस्टेबल की पहली पत्नी से हुए बच्चे पर जाकर अटक गई। पड़ताल के बाद पुलिस ने हैडकांस्टेबल की पहली पत्नी के पिता, उसके भाई और मृतक के सौतेले भाई पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे मृतक को बाहर घुमाने का लालच देकर ले गए थे। वे उसे जंगल के किनारे ले गए और वहां उसे चाकू घोंप दिया। वहां से उन्होंने उसके शव को जंगल में फेंक दिया और लौट आए। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।