फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   19 years old raped maid in kannur

दरवाजे की घंटी बजी और लुट गई इज्जत...

Tue, 15 Oct 2013 01:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Oct 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
19 years old raped maid in kannur

रविवार दोपहर लगभग दो बज रहे थे, तभी दरवाजे की घंटी बजी। महिला ने जब दरवाजा खोला तो वहां कोई नहीं था।

विज्ञापन


दरवाजा बंदकर जैसे ही वह घर के पिछले हिस्से में गई। एक युवक उस पर झपट पड़ा। उसने महिला की अस्मत लूट ली। लेकिन पड़ोसियों की मदद से उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

घटना केरल के कुन्नूर जिले की है। 19 वर्षीय आरोपी नसीर चवनपुज्हा का रहने वाला है।

टीओआई के अनुसार, झारखंड की रहने वाली 26 वर्षीय लीला (परिवर्तित नाम) पूवम में मडाप्पली जोसे के यहां घरेलू कामकाज करती है।
विज्ञापन


लूट लिया सब कुछ
शिकायत के अनुसार, वह रविवार दोपहर में जोस की पत्नी के साथ दुकान पर गई थी। उधर से वह अकेली ही वापस आ गई। तभी नसीर भी उसके पीछे-पीछे आ गया।

लीला घर पहुंची और उसने दरवाजा बंद कर दिया। तभी थोड़ी देर बाद घंटी बजी। जब उसने दरवाजा खोला तो वहां कोई नहीं था। दरवाजा बंदकर वह घर के पिछले हिस्से में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां नसीर छिपा हुआ था। उसने लीला को पकड़ लिया और घसीटते हुए एक ओर ले गया। फिर उसकी अस्मत लूट ली। तभी जोसे की पत्नी आ गई और उसने दरवाजे की घंटी बजाई। इस पर नसीर भागने लगा। उनके शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कोर्ट ने उसे दो दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed