फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   19 women refused to have sex with ISIS fighters has been killed

यौन संबंध बनाने से मना किया तो IS ने 19 युवतियों का किया कत्ल

Fri, 07 Aug 2015 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Aug 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
19 women refused to have sex with ISIS fighters has been killed

आतंकी संगठन आईएस की ओर से 19 युवतियों का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया गया कि उन्होंने उनके लड़ाकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। ईराक के शहर में मोसुल में युवितियों के कत्ल का अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, कुर्दिश अधिकारियों ने ईराकी प्रेस का हवाला देते हुए बताया है कि इस्लामिक स्टेट के बंदूकधारी आतंकी ने 19 युवितियों को मौत के घाट उतार दिया है। ये वो युवती थीं जिन्हें आई ने बंधक बनाकर गुलाम के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन


इससे पहले इसी साल इस्लामिक स्टेट ने कुरान याद करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुछ बच्चियों उपहार के तौर पर देने की बात कही गई थी। खबरों के अनुसार यह प्रतियोगिता पवित्र इस्लामिक माह रमजान के सम्मान के तौर पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मस्जिदों में हुई ये प्रतियोगिता

19 women refused to have sex with ISIS fighters has been killed

खबरें ये भी आई थीं कि इस्लामिक स्टेट ने जिन इलाकों में कब्जा जमा रखा है उस इलाके की मस्जिदो में रमजान के दौरान कुरान याद करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई और इससे जुड़ी खबरों का भी शोसल मीडिया के जरिए खूब प्रचार किया गया।

बताया जा रहा है कि जब से सीरिया में आईएस उभरा है तब से वहां की महिलाओं, बच्चियों का जीना हराम हो गया है। खासकर उन महिलाओं के साथ भयानक अत्याचार किया जा रहा है जिन्हें आईएस के लड़ाकों ने पिछले साल अगवा कर लिया था।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी वैलेरी अमोस के अनुसार, महिलाएं और बच्चे जिनकी उम्र 12 साल तक है उन्हें आई ने गुलाम बना रखा है और उनका यौन शोषण कर रहा है। इतना ही नहीं जिन महिलाओं को सीरिया के कुछ इलाकों से अगवा किया गया था उन्हें रक्का की बाजार में सरेआम देह व्यापार के लिए बेंचा जा रहा है।

12 साल तक की बच्च‌ियों का करते हैं रेप

19 women refused to have sex with ISIS fighters has been killed

हवस के भूखे आईएस के लड़ाके पहले तो अगवा की गई युवतियों को लोगों को सस्ते दामों में बेचते हैं लेकिन जो नहीं बिक पातीं उनका कई-कई बार बलात्कार करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने बताया है कि युद्ध के मैदान से लौटने वाले आईएस के लड़ाके गुलाम बनाई गई महिलाओं का बार बार रेप करते हैं।

इसके अलावा सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि 12 साल तक की बच्च‌ियों को किया अगवा कर उनका बलात्कार किया जाता है। आईएस के आतंकी इन बच्चियों को अपनी हवस मिटाने के लिए इ्स्तेमाल करता है।

सीरिया के कोबानी इलाके के शरणार्थियों ने बताया है आईएस यौन संबंध बनाने के उद्देश्य से 12 साल तक की बच्चियों को अगवा कर लेता है और कई कई लोग उनका यौन शोषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed