{"_id":"530455e6a6045793014302ac2fbc0a16","slug":"17-years-old-girl-raped-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नाम पर लूटता रहा अस्मत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शादी के नाम पर लूटता रहा अस्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दो अलग अलग जगहों पर एक किशोरी और महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों ही मामलों में आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी सपरिवार दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में रहती है। शनिवार की शाम किशोरी के परिजन उसे लेकर अमन विहार थाने पहुंचे। पीड़ित किशोरी ने शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक धनंजय शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप
विज्ञापन
उसने बताया कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। धनंजय उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब उसने शादी का दवाब बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद उसने धनंजय से मिलना बंद कर दिया।
सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला
शनिवार को वह किसी काम से बाजार गई थी। धनंजय ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी धनंजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत के बाद से आरोपी धनंजय फरार है।
मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी
चाकू की नोंक पर रेप
दूसरी घटना कंझावला इलाके की है। 38 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले गुड्डू पर घर में घुसकर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार की शाम गुड्डू उसे अकेला पाकर घर में घुस गया और चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।