{"_id":"5b020839995be1b9bcde888bdfeb8ff5","slug":"17-bar-girls-escape-from-hostel-8-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की आंखों में मिर्च डाल भाग निकलीं 17 लड़कियां ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गार्ड की आंखों में मिर्च डाल भाग निकलीं 17 लड़कियां
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 21 Feb 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के विभिन्न डांस बारों से बचाई गईं 17 लड़कियां नासिक के एक महिला हॉस्टल से भाग गईं। इन लड़कियों ने फिल्मी तरीके से सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और गेट खोलकर भाग गईं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देश के विभिन्न भागों से ताल्लुक रखने वाली इन बार गर्ल्स को मुंबई के डांस बारों से छुड़ाकर लाया गया था और नासिक के सरकारी महिला हॉस्टल ‘शस्किया वात्सल्य वसाती गृह’ में रखा गया था।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात उनमें से 17 बार गर्ल्स सुरक्षा गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हॉस्टल से भाग गईं। हॉस्टल अधिकारियों ने सरकारवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इनमें से आठ लड़कियों को आज पकड़ लिया गया है। हॉस्टल से भागीं अन्य लड़कियों की तलाश जारी है।