फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   16 trains run over man, as cops fight over turf in Bareilly

तूतू-मैंमैं करती रही पुलिस, युवक के ऊपर से गुजर गईं 16 ट्रेनें

Sat, 22 Aug 2015 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Aug 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
16 trains run over man, as cops fight over turf in Bareilly

लाल फीताशाही और संवेदनहीन कानून व्यवस्था अमानवीय चेहरा सामने आया है। यूपी के बरेली में रेल पटरियों में कटकर जान देने वाले शख्स के ऊपर से 16 से ज्यादा ट्रेनें गुजर गईं और रेलवे पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

विज्ञापन


पुलिस की असंवेदन हीनता के चलते आत्महत्या करने वाले शख्स का शव छह घंटे तक रेल की पटरियों पर पड़ा रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शख्स की मौत बरेली के श्मशान भूमि क्रॉसिंग के पास हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस से सुबह करीब सवा छह बजे हुई। यह इलाका किला थाने के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने किला थाने में इस बात की सूचना दी और दूसरी ओर ट्रेन के ड्राइवर ने बरेली कंट्रोल रूम को इस घटना के बारे में सूचना दी। जिसके बाद बरेली स्टेशन मास्टर ने फौरन जीआरपी सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद जीआरपी अधिकारियों ने किला थाना पुलिस को फोन कर शव को कब्जे में लेने और उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी और यूपी पुलिस में छिड़ी जंग

16 trains run over man, as cops fight over turf in Bareilly

इसके बाद रेलवे पुलिस और यूपी पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र का मामला होने की बात कहते रहे और मृतक का शव छह घंटे से ज्यादा ट्रैक में ही पड़ा रहा। पुलिस के इस सीमा विवाद के झगड़े के दौरान मृतक के ऊपर से 16 से ज्यादा ट्रेनें गुजर गईं।

इलाके से तेज गति में गुजरने वाली ट्रेनें शव को रौंदते हुए निकलती रहीं और पुलिस विवाद में लगी रही। शव के ऊपर से गुजरने वाली ट्रेनों में सूर्य यमुना एक्सप्रेस, पूरबिया एक्सप्रेस, पीबीआर एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और गरीब रथ समेत कई ट्रेनें निकल गईं।

इसके बाद रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले दखल दिया तब जाकर किला थाने की पुलिस ने दोपहर 12 बजे के बाद शव को उठाया और उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। ‌किला थाने के दरोगा कामरूल हसन ने कहा है कि अभी तक मृतक का कोई परिजन नहीं पहुंचा और न ही उसकी पहचान की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed