कस्टम विभाग से चोरी हुआ 16 किलो सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना अगर किसी आम इनसान के घर से चोरी हो तो समझ में आता है, लेकिन अगर कस्टम ऑफिस से ही कोई 16 किलो सोना पार कर दे तो इसपर आप क्या कहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह सोना कस्टम विभाग के सुरक्षित लॉकर से चुराया गया है।
त्रिरुचिरापल्ली पुलिस का कहना है कि किसी चोर ने कस्टम विभाग के लाकर को तोड़कर सोना चुराया है जबकि कस्टम विभाग के लोग कह रहे हैं कि सिर्फ सोना चोरी किया गया है लॉकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
गौरतलब है कि यह सोना कोर्ट के सामने पेश करने के लिए लॉकर में रखा गया था।
कस्टम के ही एक आदमी ने की थी मदद
पुलिस ने बताया कि कस्टम विभाग ने सोने के गायब होने की शिकायत 13 और 17 अप्रैल को दर्ज कराई थी। यह सोना चोरों के पास से जब्त कर लिया गया है।
वहीं पूछताछ के दौरान एक स्मगलर ने बताया कि कस्टम विभाग के एक शख्स ने उनकी मदद की थी लेकिन 17 अप्रैल को कस्टम के एक अन्य अधिकारी ने उन्हें पकड़ लिया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि स्मगलर ने कस्टम विभाग के मददगार को कुछ पैसा बतौर कमीशन दिया था। कस्टम कमिश्नर ने 17 अप्रैल को लॉकर का निरीक्षण किया और जब्त किया गया सात किलो सोना उसमें रखवाया। जब उन्हें मालूम चला कि 16किलो सोना गायब है तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पूछताछ में कमिश्नर ने बताया कि गायब हुआ सोना करीब 5 करोड़ कीमत का है।