15 साल की लड़की को निर्वस्त्र कर खींचे फोटो!
बंगलुरु में कुछ मनचलों ने 15 वर्षीय लड़की को निर्वस्त्र कर दिया और उसकी तस्वीरें खींच लीं। इस अपमान से दुखी होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मनचलों की इस अभद्रता की शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस से की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से मना करते हुए पुलिस ने परिजनों को वापस घर भेज दिया।
छेड़छाड़ की शिकायत न दर्ज होने से किशोरी अपने साथ हुई अभद्रता से खुद को इतना ज्यादा अपमानित महसूस किया जिसे वह बर्दास्त नहीं कर सकी। किशोरी ने खतरनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली।
'पुलिस कार्रवाई करती तो आज जीवित होती रक्षिता'
छेड़छाड़ का शिकार हुई रक्षिता (परिवर्तित नाम) के चाचा ने बताया कि अगर पुलिस समय पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो उनकी भतीजी जीवित होती। वहीं मामले पर एक सीरियर पुलिस अधिकारी ने कहा है कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही से किशोरी ने आत्महत्या की है उनके खिलाफ एक दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी।
पीड़िता के चाचा ने कहा कि मनचलों द्वारा किशोरी को निर्वस्त्र कर और फिर उसकी तस्वीरें लेकर उसे इतना ज्यादा अपमानित किया गया कि वह इस अपमान को सहन नहीं कर सकी और आत्महत्या कर ली।
इतना ही नहीं पीड़िता के साथ कुछ मनचले काफी दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी लेकिन पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने आरोपियों के नाम एन कृष्णामूर्ति, के मंजुनाथ बताए हैं जो क्रमशः 19 और 23 साल के हैं।