फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   15-year-old boy sexually assaulted in school toilet

नाबालिग से सहपाठियों ने टॉयलेट में की गंदी हरकत!

Tue, 28 Apr 2015 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Apr 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
15-year-old boy sexually assaulted in school toilet
मुंबई की वकोला पुलिस ने अपने ही सहपाठी के साथ स्कूल के ही टॉयलेट में सेक्स करने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 16 और 15 साल बताई जाती है जबकि पीड़ित छात्र की उम्र 15 साल है। सभी छात्र वकोला के एक स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र द्वारा अपनी आपबीती परिजनों से साझा करने के बाद इस मामले की शिकायत पिछले महीने वकोला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके बेटे को पिछले साल जून से सिंतबर तक सेक्स करने को मजबूर किया।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि पीड़ित छात्र इतने दिनों तक खामोश क्यों रहा और उसने इस साल मार्च में ही अपनी शिकायत क्यों दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार हुआ एक आरोपी

15-year-old boy sexually assaulted in school toilet

इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी छात्रों को गिरफ्तार करने के लिए वकोला पुलिस स्कूल जा पहुंची, लेकिन परीक्षाओं के चलते पुलिस ऐसा नहीं कर सकी। इनमें से एक आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गया है। हालांकि पुलिस ने दूसरे छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस इस मामले में स्कूल प्रशासन से भी कड़ा कदम उठाने की उम्मीद कर रही है। वहीं पुलिस इस मामले में फरार आरोपी को भी यूपी से लाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि कि आरोपी छात्र अवसाद ग्रस्त लगता है और उसे मनोरोग चिकित्सक के परामर्श की जरूरत है।

दोनों छात्रों पर आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण के संबंधित प्रावधान (पास्को) के तहत आरोप तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed