फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   14-year-old manipuri girl raped, sparks off protests

मणिपुर की किशोरी से दिल्ली में रेप, भड़के पूर्वोत्तर के लोग

Sun, 09 Feb 2014 11:05 AM IST
Updated Sun, 09 Feb 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
14-year-old manipuri girl raped, sparks off protests

राजधानी दिल्ली में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद नार्थ-ईस्ट के लोगों के खिलाफ अपराध थम नहीं रहे हैं।

विज्ञापन


लाजपतनगर में अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो की पिटाई से हुई हत्या और कोटला मुबारकपुर में मणिपुर की दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मुनीरका में मणिपुर की ही 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार के बाद पूर्वोत्तर के लोग उबल पड़े।

इस घटना के बाद एक बार फिर पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली शर्मसार हुई है और पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान लग गए हैं।

दुष्कर्म का विरोध करने पर मारे थप्पड़-घूंसे

14-year-old manipuri girl raped, sparks off protests

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी वसंत विहार इलाके में ट्रेवल्स एजेंसी का काम करने वाली अपनी मौसी के पास रहती है। किशोरी शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बर्तन धोने का साबुन लेने घर से निकली थी।

उसी दौरान उसके मकान मालिक के बेटे आशीष ने उसे अपने घर में खींच लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर थप्पड़ व घूंसे मारे।

घटना के बाद किशोरी रोते हुए अपने घर के रास्ते में जूस की दुकान चलाने वाले युवक के पास पहुंची। मगर भाषा न समझ पाने से वहां मौजूद लोग पीड़िता की बात नहीं समझ पाए। इस दौरान पूर्वोत्तर के दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने मामले को समझा।

इसके बाद शनिवार को मेडिकल जांच के लिए उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई वारदात

14-year-old manipuri girl raped, sparks off protests

आशीष के मकान और पड़ोस के मकानों में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी किशोरी को खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद किशोरी रोती हुई घर से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है।

वसंत विहार पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में पूर्वोत्तर के गुस्साए लोगों और जेएनयू के उग्र छात्रों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया।

सैकड़ों छात्र वसंत विहार थाने का गेट जबरदस्ती खोलकर भीतर घुस गए। उन्होंने थाने के सामने भी जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और कई घंटे तक वहीं डटे रहे। राजधानी में हाल के दिनों में नार्थ-ईस्ट के लोगों के साथ वारदात की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन

खत्म हो गया पुलिस का खौफ

14-year-old manipuri girl raped, sparks off protests

31 जनवरी 2014 : लाजपत नगर में अरुणाचल के विधायक के बेटे नीडो तानियन की पीट पीटकर हत्या।

29 जनवरी 2014 : कोटला मुबारकपुर में नॉर्थ ईस्ट की दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट। एक युवती के जूतों से कुत्ते बांधे जाने की घटना सामने आई।

अगस्त 2013 : उत्तर-पूर्व से ताल्लुक रखने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों से उत्तरी दिल्ली की एक कॉलोनी में मारपीट।

मई 2013 : मणिपुर की 21 वर्षीय युवती मालवीय नगर में अपने किराये के घर में मृत मिली। वह खून में लथपथ थी।

फरवरी 2013 : दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में मणिपुर के दस छात्रों पर हमला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed