फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   14 year old boy gang raped at ghosi in mau up

14 साल के लड़के से तीन ने किया सामूहिक कुकर्म, गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2015 03:38 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला, घोसी (मऊ)
संवाददाता/अमर उजाला, घोसी (मऊ) Updated Thu, 06 Aug 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
14 year old boy gang raped at ghosi in mau up

पूर्वी उत्तर प्रदेश में घोसी (मऊ) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


31 जुलाई को हुई इस घटना में शुरू में तो किशोर के घर वाले चुप रहे, लेकिन बुधवार को जब उसकी तबियत बिगड़ गई तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के मुख्य आरोपी का नलकूप है। वहां वह 31 जुलाई को अपने दो साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान गांव का 14 वर्षीय किशोर वहां पहुंच गया।

विज्ञापन

गन्ने के खेत में लेजाकर किया कुकर्म

14 year old boy gang raped at ghosi in mau up

इसके बाद तीनों उसे धमकाकर गन्ने के खेत में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया।

किशोर ने घर आकर अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में नहीं बताया लेकिन बुधवार को जब उसकी हालत खराब हो गई तो उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। इसपर उन्होंने कोतवाली में तीनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी छांगुर पांडेय, सोनू यादव और बिल्लू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। किशोर को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed