{"_id":"e4378cd84e5a02e014d8b59bee5e70cc","slug":"14-year-girl-suicide-after-breakup","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिर्फ मस्ती के लिए किया था सेक्स'","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'सिर्फ मस्ती के लिए किया था सेक्स'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Nov 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलुरु में 14 साल की एक लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि फेसबुक के जरिए बने बॉयफ्रेंड ने उससे शादी करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
लड़के के इनकार और उसके बात न करने से लड़की इतनी निराश हुई की उसने खुद को फांसी लगा ली।
नौंवी क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की की मनोज कुमार नाम के लड़के से इस साल सितंबर में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। लड़का येलहांका में रहने वाला और शेषाद्रिपुरम कॉलेज में बीकॉम का स्टूडेंट है।
विज्ञापन
उसने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि वो हॉलीवुड स्टार की तरह बाइक चला लेता है और फॉर्मूला वन रेसर की तरह कार चला लेता है। इससे प्रभावित होकर लड़की ने उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
ऐसा आरोप लगाया गया है कि दोस्ती आगे बढ़ी तो लड़के ने लड़की को अपने घर बुलाया, जहां उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर डाला। धीरे-धीरे वो लड़की से उसके दूसरे दोस्तों का नंबर भी मांगने लागा। इस पर लड़की को संदेह भी हुआ।
लड़के का जवाब सुन हुई हताश
इस दौरान लड़की मनोज से शादी के बारे में भी सोचने लगी थी। जब उसने इस संबंध में लड़के से बात की तो उसने मना कर दिया और मजाक बनाते हुए कहा कि वह इस संबंध को लेकर गंभीर नहीं था और मस्ती के लिए सब किया। उसने लड़की को सब भूल जाने के लिए कहा।
लड़की से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और वह बहुत हताश हो गई। मंगलवार को घर में अकेली होने पर उसने खुद को फांसी लगा ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें मनोज के बारे में बताते हुए लिखा था कि वो बरबाद हो गई है और जिंदगी में कोई दिलचस्पी नहीं है।
घरवाले थे अनजान
लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था। वह कुछ दिनों से दुखी तो थी लेकिन उन्हें लगा की वो पढ़ाई की वजह से परेशान है।
लड़की के पास घर में भी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। वह साइबर कैफे से मनोज के साथ चैट करती थी।
जांच के बाद पुलिस ने मनोज को उसके घर से पकड़ लिया है। उस पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।