{"_id":"16d888569262b533a0648f2d28c50371","slug":"13-yr-old-girl-got-pregnant-panchayat-solved-the-case-in-4-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्षीय किशोरी गर्भवती, 4 लाख में निपटा मामला!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
13 वर्षीय किशोरी गर्भवती, 4 लाख में निपटा मामला!
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
'पापा... उन लोगों ने मेरे साथ वो किया और मेरी वीडियो क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे।'
विज्ञापन
यूपी के मुरादाबाद का ठाकुरद्वारा इलाका। घर के आंगन में अपनी बच्ची पर जब घरवालों की ठीक से नजर पड़ी तो शक के घेरे में वो सच आ गया जो सभ्य समाज के लिए कलंक कहलाता है।
तेरह साल की गर्भवती किशोरी की खबर से इलाके में सनसनी फैली हुई है। आरोप है कि युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर गर्भवती किया है। युवक के कुछ दोस्तों पर वीडियो क्लिपिंग बनाकर किशोरी से संबंध बनाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
हैरानी की बात ये है कि मामले की जानकारी होने पर पंचायत ने आरोपी से चार लाख रुपये लेकर मामला निपटा दिया। उधर पुलिस को पंचायत के फैसले की कोई जानकारी तक नहीं है। पैसा मिलने के बाद किशोरी के पिता पर चुप्पी साध लेने का आरोप लग रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, शहर के ही एक युवक पर मोहल्ले की किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाने का आरोप है। किशोरी के पेट में चार माह का गर्भ पल रहा है।
परिजनों को जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उससे पूछताछ की। किशोरी ने पूरा मामला उन्हें बता दिया। किशोरी ने यह भी बताया कि आरोपी युवक के कुछ मित्रों ने उनकी क्लिपिंग बना ली और उससे संबंध बनाना चाहा।
सूत्रों के मुताबिक नाराज परिजन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली जा रहे थे। तभी कुछ लोग पीड़िता के परिजनों को अपने साथ ले गए और उन्होंने वहां पंचायत की। पंचायत ने आरोपियों पर चार लाख का जुर्माना लगाया।
रुपये मिलने पर किशोरी के पिता ने भी चुप्पी साध ली। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली के एसएसआई रमेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।