फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   13 years old girl raped by neighbour in delhi

पड़ोसी के कमरे में लापता किशोरी, दुष्कर्म

Thu, 30 Jan 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
13 years old girl raped by neighbour in delhi

एक किशोरी घर से बाहर गई और लौट कर नहीं आई। अपहरण के आशंका में घरवाले और पड़ोसी उसकी तलाश करने लगे। वह पड़ोसी के कमरे में बेहोश पड़ी थी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।

विज्ञापन


पड़ोसी युवक ने उससे दुष्कर्म किया और बेहोशी के हालत में उसे कमरे में बंद कर भाग गया। परिजनों ने किशोरी को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना दिल्ली के नरेला इलाके की है।
विज्ञापन


'पति मुझे अजनबी लोगों के साथ कमरे में बंद कर देता है'
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज परिजनों ने मंगलवार देर रात नरेला थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। नरेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक कृष्ण की तलाश कर रही है।

फिल्मी कहानीः एक से मोहब्बत कर बैठे दो दोस्त


बाथरूम के लिए निकली थी घर से बाहर
पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। सोमवार रात को वह बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली थी। इस बीच वह गायब हो गई। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

होटल के बाथरूम में नहा रही थी युवती, देख रहा था कोई

आरोप है कि पुलिस ने खानापूर्ति कर परिवार को थाने से टरका दिया। परिवार और पड़ोसी उसकी तलाश करते रहे। इस बीच एक पड़ोसी ने किशोरी को कृष्ण के कमरे में बेहोश देखा। कमरा बाहर से बंद था। कृष्ण गायब था।

तिहाड़ में प्रेम: इस रोमांस की चर्चा हर जुबान पर

परिवार ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को देकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed