फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   13 year boy arrested for raping younger sister

13 साल के लड़के ने बहन से बनाए संबंध, गिरफ्तार

Fri, 15 May 2015 01:12 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
13 year boy arrested for raping younger sister

13 साल के एक लड़के को अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई। मामला इंगलैड के कोवेन्ट्री का है जहां एक लड़के ने अपनी बहन का यौन उत्पीड़न करने की बात स्वीकारी है। हादसे के वक्त 10-11 साल की रही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई उसे बिस्तर पर लिटा कर कपड़े उतारने के लिए कहता था और फिर उसका यौन उत्पीड़न करता था।

विज्ञापन


'मिरर' की खबर के मुताबिक पड़ोसी महिला के शिकायत करने पर पुलिस ने लड़की से पूछताछ की जो जुर्म के वक्त 10-11 साल की रही होगी। पूछताछ में सामने आया कि लड़की का भाई उसे बिस्तर पर लिटा कर कपड़े उतारने और यौन संबंध बनाने के लिए कहता था। लड़की ने बताया, जिसे आरोपी ने भी स्वीकारा, कि ऐसा हफ्ते में एक बार होता था और उसका भाई उसे अपने फोन पर डाउनलोड किया हुआ अश्लील वीडियो भी दिखाता था।

विज्ञापन

नहीं पता था कर रहा हूं गलत काम'

13 year boy arrested for raping younger sister

टकर ने बताया कि इस मामले में बलात्कार के कोई संकेत नहीं हैं लेकिन पीड़िता की उम्र देखते हुए इसे बलात्कार ही माना जाएगा। गिरफ्तार होने पर आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि वह अपनी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता था लेकिन अगर उसकी बहन ने मना किया होता तो वह उसके साथ जबरदस्ती नहीं करता।

लड़के ने स्वीकारा किया कि हालांकि उस समय उसे यह नहीं पता था कि वह जो कर रहा है वह गलत है लेकिन उसने अपनी बहन को इस बारे में किसी से कुछ कहने से मना किया था। रिचर्ड मूरे ने बचाव करते हुए कहा,''जिस तरीके से यह जुर्म सामने आया है, उससे यही साफ होता है कि आरोपी समाज के लिए खतरा नहीं है।

दोनो बच्चों में काफी करीबी रिश्ता है लेकिन वह अनुचित ढंग से व्यक्त किया गया है।'' मूरे ने कहा कि आरोपी में शर्म और सुधार की गुंजाइश दिख रही है।

कोर्ट ने दी पांच साल की सजा

13 year boy arrested for raping younger sister

लड़के को सजा सुनाते हुए न्यायधीश डी बर्टोडेनो ने उसे बताया,''तुम्हें पता है तुम्हारी बहन के साथ जो हुआ उसके कारण तुम यहां हो। तुमने अपनी बहन के साथ सेक्स किया जो कि उसकी उम्र को देखते हुए कानूनी तौर पर बलात्कार माना जाएगा। इस बात का कोई संकेत नहीं है कि तुमने उसे ऐसा करने पर मजबूर किया, पर यह भी साफ है कि तुम्हें पता था कि तुम गलत कर रहे हो। यह तुम्हारे, तुम्हारी बहन और परिवार के लिए बहुत दुख की बात है''।

न्यायधीश ने लड़के से कहा,''जो सजा तुम्हें दी गई है उसका मतलब है कि ढाई साल तक तुम्हें एक सुरक्षित बाल सुधारगृह में रखा जाएगा और फिर अगले ढाई साल तक तुम्हारा निरीक्षण किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि युवा न्याय प्रणाली का उद्देश्य ही युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकना है। लोगों में यह विश्वास बनाए रखना जरूरी है कि अगर उनके बच्चों का रेप होता है तो कानून उन्हें न्याय दिलाएगा। कोर्ट ने लड़के को पांच साल की कैद की सजा सुनाई है और जीवन भर के लिए यौन अपराधी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed