फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   12 year old burnt alive in punjab town

बच्चे को जिंदा जलाने पर संगरूर में बवाल

Wed, 02 Oct 2013 12:45 PM IST
अमर उजाला संगरूर
अमर उजाला संगरूर Updated Wed, 02 Oct 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
12 year old burnt alive in punjab town

शहर में एक मासूम बच्चे की सोमवार को जिंदा जलाकर हत्या कर दिए जाने के विरोध में मंगलवार को संगरूर जिले के लगभग सभी शहरों-कस्बों में बाजार बंद रहे।

विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस की नाकामी के खिलाफ अनेक सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह रोष प्रदर्शन किए। मालेरकोटला, संगरूर, धुरी, सुनाम, भवानीगढ़ और दिड़बा में बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन


मालेरकोटला में दो सौ से अधिक महिलाओं ने देर शाम तक लुधियाना-हिसार नेशनल हाईवे को बंद रखा जबकि उत्तेजित भीड़ ने धुरी जंक्शन पर ट्रेनों को रोक दिया।

लाठीचार्ज पर पुलिस अफसर लाइन हाजिर
इस बीच, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने सोमवार को गुस्साए लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए मालेरकोटला सिटी वन एसएचओ परमिंदर सिंह और सिटी टू एसएचओ दविंदर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी भी मालेरकोटला पहुंचे। ज्याणी ने विभू जैन की याद में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराए जाने का ऐलान किया। मालेरकोटला में लोगों ने हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दिए जाने की मांग की।

धुरी में मंगलवार को करीब दो घंटे तक लुधियाना-हिसार रेलवे ट्रैक को लोगों ने जाम कर दिया। इससे शताब्दी एक्सप्रेस संगरूर के पास, हिसार-लुधियाना यात्री ट्रेन मलेरकोटला के पास, लुधियाला-हिसार ट्रेन संगरूर और बठिंडा-अंबाला ट्रेन धुरी के पास रोक दी गईं।

पंजाब सरकार ने दिए जांच के आदेश
पंजाब सरकार ने हत्या की घटना के जांच के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने डीजीपी को हिदायत देते हुए विभू जैन की हत्या के मामले में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

सीएम के आदेश पर मालेरकोटला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि मामले के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन को कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

सैकड़ों महिलाओं ने जाम किया लुधियाना-हिसार हाइवे
मालेरकोटला में शरारती तत्वों की दरिंदगी के शिकार हुए मासूम विभू जैन का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भारी तादाद में लोगों ने नम आंखों से विभू जैन को अंतिम विदाई दी।


इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, सेहत व परिवार भलाई मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम, कमिश्नर पटियाला डिवीजन अजीत सिंह पन्नू, आईजी पटियाला ईश्वर सिंह, डीआईजी गुरप्रीत सिंह गिल, डीसी डा. इंदु मल्होत्रा, एडीसी प्रीतम सिंह जौहल भी पहुंचे थे।

विभू जैन के अंतिम संस्कार के बाद रोष प्रदर्शन कर रहे विभिन्न वर्गों के लोग भी शांत हो गए और मालेरकोटला की स्थिति आम स्थिति में तबदील हो गई है।

दो एसएचओ लाइन हाजिर
इसके अलावा घटना के दिन उग्र भीड़ को तितरबितर करने के लिए लाठीचार्ज की घटना को लेकर एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने सिटी मालेरकोटला एक के एसएचओ परमिंदर सिंह और मालेरकोटला सिटी दो के एसएचओ दविंदर सिंह को लाइन हाजिर कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed