{"_id":"ab6ea32c9c5ef1f5928425cc56f81549","slug":"11-year-old-boy-killed-father-s-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के लड़के ने पिता की गर्लफ्रेंड को मारी गोली","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
11 साल के लड़के ने पिता की गर्लफ्रेंड को मारी गोली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
पिता के बढ़ते प्रेम संबंध से 11 साल का एक बेटा बेहद खफा था। एक दिन उसने पिस्तौल से पिता की गर्लफ्रेंड को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
क्रेजी न्यूज के अनुसार, यह घटना अमेरिका के जॉर्जिया की है। आरोपी लड़के ने जेनिफर अल्ब्राइट की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त जेनिफर अपनी बेटी के कपड़े बदल रही थी।
विज्ञापन
आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में उसे हत्या और असलहा रखने का दोषी माना गया। उसे 21 साल की उम्र तक जेल में रखे जाने की सजा दी जा सकती है।
जॉर्जिया की ऐसी यह दूसरी घटना है, जिसमें 11 साल के लड़के को हत्या का दोषी माना गया है।