{"_id":"2fd3dc3ff8c2adeafd20d9aa6934522e","slug":"11-tribal-girls-in-ap-hostel-allege-sexual-abuse-by-tutor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा पर कलंकः 11 छात्राओं का यौन शोषण","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
शिक्षा पर कलंकः 11 छात्राओं का यौन शोषण
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Sun, 05 Jan 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के नालगोंडा जिले में एक शिक्षक द्वारा पिछले 5 महीने से 11 नाबालिग आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। ये छात्राएं एक एनजीओ द्वारा संचालित आवासीय हॉस्टल में रह रही थीं।
विज्ञापन
नालगोंडा के पुलिस अधीक्षक टी प्रभाकर राव के मुताबिक, पीड़ित छात्राओं ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक आर हरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
हरीश की नियुक्ति एनजीओ प्रबंधक ने की थी और वह भी छात्राओं के साथ ही उसी हॉस्टल में रहता था।
पुलिस के अनुसार, हरीश छात्राओं को धमाका उनके साथ गलत काम करता था। इस हॉस्टल में लड़के और लड़कियों को मिलाकर 78 छात्र रहते हैं।
राव ने बताया कि पिछले हफ्ते हरीश तीन दिन की छुट्टी पर था। उसी दौरान छात्राओं ने हिम्मत कर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।
इसके बाद छात्राओं को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। सभी छात्राओं की उम्र 13 साल से कम है। आरोपी को पकड़ने लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।
हालांकि पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि हरीश को दबोच लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इसके अलावा एनजीओ के संचालक श्रीनिवास और सरिता से भी पुलिस पूछताछ कर पता लगाएगी कि क्या हॉस्टल के संचालन में नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया।