सत्यनारायण कथा में शोर मचाने का आरोप, 11 बंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुवैत के एक सभागार में सत्यनारायण की कथा सुनने में 11 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने पूजा के दौरान शोर किया है।
गिरफ्तार किए गए ये सभी भारतीय दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूजा के नाम पर शोर करने के आरोप में गिरफ्तार गए सभी भारतीय कुवैत में भारतीयों का संगठन नवचेजना वेलफेयर असोसिएशन, कुवैत के सदस्य हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस असोसिएशन के सदस्य पिछले एक दशक से इस प्रकार के पूजा-पाठ का कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं लेकिन इस बार उन्हें इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने इस धार्मिक आयोजन के लिए वहां स्थानीय प्रसाशन से अनुमति नहीं ली थी।
पड़ोसियों ने की शोर होने की शिकायत
कुवैत में मौजूद भारतीय राजदूत सुनील जैन ने मीडिया को बताया 11 भारतीय पूजा-पाठ कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए ले गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब पूजा स्थल पर मौजूद पड़ोसियों ने शोर होने की शिकायत पुलिस से की।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग अभी तक पुलिस हिरासत में हैं और वे स्थानीय प्रसाशन से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कुवैत प्रसाशन के नियमों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शख्स को 10 दिनों के भीतर कोर्ट में पेश करना होता है लेकिन अभी तक वे कोर्ट में नहीं पेश किए गए क्योंकि पुलिस ने उन्हें 13-14 दिन की हिरासत में लिया है।
वहीं तमिलनाडु के मंगलौर से सांसद नलिन कुमार भी अपने इलाके के लोगों के बारे में कुवैत दूतावास से संपर्क साधे हुए हैं।